Chardham Weather Update: चारधाम में बर्फबार से बढ़ी ठंड, कई जिलों में रात से मुसलाधार बारिश

उत्तराखंडChardham Weather Update: चारधाम में बर्फबार से बढ़ी ठंड, कई जिलों में...

Date:

गोपेश्वर। बदले मौसम का असर चार धामों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड के कुछ जिलों में रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। जिससे पूरे इलाके में तेजी से ठंड बढ़ी है। इससे चार धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी राहत मिली है। केदारनाथ धाम में शनिवार से शुरू हुई बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई। इसके बाद देर रात फिर से केदारनाथ धाम में बारिश हुई। जिला मुख्यालय सहित पूरे इलाके में बर्फबारी और बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया है। बारिश देर रात से जारी है। आज रविवार को भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए इससे माना जा रहा है कि आज दिन में मौसम काफी ठंडा रहेगा। लगातार हो रही बारिश के बाद से केदारनाथ धाम में बढ़ी ठंड ने श्रद्धालुओं को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बारिश का दौर जारी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की पहाड़ि‍यों पर  हिमपात होने से वहां भी ठंड बढ़ी है।

Read also: Uttarkashi Accident News: 100 मीटर गहरी खाई में स्कूटी गिरने से तीन की मौत,बारिश में हुआ हादसा

यमुनोत्री यात्रा के दौरान श्रद्धालुगण बर्फ से ढकी पहाड़ियां देखकर रोमांचित हुए हैं। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में बारिश भी हो रही है। यमुनोत्री धाम में पारा गिरने से और बर्फबारी ठंड बढ़ी है। आसपास की ऊंची पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई हैं। उत्तरकाशी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पौड़ी जिले में शनिवार को दिन भर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जून के महीने में ठंड का असर दिखाई दे रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...