Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा पर आए छह श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

उत्तराखंडChar Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा पर आए छह श्रद्धालुओं की हार्ट...

Date:

देहरादून। चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की जरा सी लापरवाही उनकी मौत का कारण बन रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर चार धाम की यात्रा पर आए छह श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चार धाम में आने वाले श्रद्धालुओं में हृदयाघात से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरने वाले तीन श्रद्धालु बदरीनाथ धाम में जब​कि बाकी एक श्रद्धालु की मौत केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम में एक की हृदयाघात से मौत हुई। इन तीन मौतों के साथ ही चार घाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं में से अब तक 185 की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिकांश की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इनमें बदरीनाथ धाम में 45 श्रद्धालुओं की मौत, केदारनाथ धाम में 85 और यमुनोत्री धाम में 39 श्रद्धालुगण दम तोड़ चुके हैं। जबकि ऋषिकेश सहित चारों धाम में अब तक 185 श्रद्धालु दम तोड़ चुके हैं।

Read also: Chardham Weather Update: चारधाम में बर्फबार से बढ़ी ठंड, कई जिलों में रात से मुसलाधार बारिश

जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए आई यूपी के  बाराबंकी जिला निवासी रूपरानी यूपी के बस्ती जिले के निवासी जगदीश प्रसाद और राजस्थान के लक्ष्मीनगर निवासी हीरा लाल को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद बदरीनाथ धाम चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान यात्रियों ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री धाम यात्रा से लौट रहे राजस्थान के जयपुर निवासी रामस्वरूप शर्मा की जानकीचट्टी के पास तबीयत खराब हुई। उनको परिजन चिकित्सक के पास लेकर गए लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। केदारनाथ धाम पैदल मार्ग जंगलचट्टी में हिमाचल प्रदेश के नूरपुर कांगड़ा निवासी आशा की तबीयत बिगड़ी। उनको डीडीआरएफ टीम गौरीकुंड अस्पताल पहुंची जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...