कृपया ध्यान दें! इन तारीखों को उत्तराखंड आने पर बरते सावधानी, ना करें यात्रा

उत्तराखंडकृपया ध्यान दें! इन तारीखों को उत्तराखंड आने पर बरते सावधानी, ना...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में मॉनसून बारिश दो दिनों की राहत के बाद फिर रौद्र रूप धारण करने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने भी साफ तौर पर कह दिया कि 19 और 20 जुलाई को गैरज़रूरी होने पर घरों या सुरक्षित स्थानों से बिल्कुल बाहर न निकलें। वहीं उत्तराखंड में यात्रा या किसी और राज्य से उत्तराखंड जाने के बारे में अगर प्लान कर रहे हैं तो इन दो दिनों में बिल्कुल किसी प्रकार का प्लान ना बनाये।  हो सके तो 22 जुलाई तक इंतजार ही करें आगामी 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग कर चुका है।  

Read also: Uttarakhand Politics: भाजपा का ‘मिशन सेधमारी’ तेज,कांग्रेस और बसपा के 44 नेता ने स्वीकारी बीजेपी

पहाड़ों में बारिश के चलते कहर टूट रहा है। मॉनसून की दो दौर की बारिश के बाद उत्तराखंड में अनेकों जगह भूस्खलन से पहाड़ दरक रहे हैं। प्रदेश की 100 से ज़्यादा सड़कें इस समय बंद पड़ी हैं। नदियों, नालों और झीलों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई जगहों से दुर्घटनाओं की खबरें आ रही हैं। ऐसे में  मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 19 व 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में खतरनाक मौसम रहेगा। खास तौर से 19 को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के ज़िलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
बिक्रम सिंह  ने चेतावनी के तौर पर सलाह दी है कि इन दो दिनों के भीतर यात्रा न  करें तो बेहतर है। सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। इससे पहले सिंह ने 18 से 22 जुलाई तक अच्छी खासी बारिश होने का अनुमान जताया था। हालांकि आज 16 और 17 को मौसम ठीक रहने के साथ ही सामान्य बारिश होने का अनुमान है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related