Save Himalaya: हिमालय बचाने को आज गढवाल विवि में जुटेगे पर्यावरणविद

उत्तराखंडSave Himalaya: हिमालय बचाने को आज गढवाल विवि में जुटेगे पर्यावरणविद

Date:

पौडी। हिमालय बचाओ अभियान के तहत आज मंगलवार को एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र के राजनैतिक और पर्यावरणीय पहलुओं पर अध्ययन कर रहे विशेषज्ञ और हिमालय बचाने के लिए संघर्ष करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ पहाड़ की चुनौतियों पर चर्चा के साथ ही समाधान के बारे में बताएंगे। 

कार्यक्रम सुबह 10ः30 बजे से बिड़ला परिसर स्थित समाज शास्त्र एवं समाज कार्यक्रम विभाग के सभागार में शुरू हो गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य वन संरक्षक प्रवीण थपलियाल, दशकों से हिमालयी पर्यावरण पर अध्ययन कर रहे गढ़वाल विवि के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोण् आरके मैखुरी, भूगोल विभागाध्यक्ष महावीर सिंह नेगी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एमएम सेमवाल, उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 विजयकांत पुरोहित, मौसम शोधरत डॉ0 आलोक सागर गौतम के अलावा हिमालय बचाओ आंदोलन के संयोजक समीर रतूड़ी, दरमोड़ा और पर्यावरण राजनीति पर शोध कर रही शिवानी पांडेय मौजूद रहेंगे। इस दौरान विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब देेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related