IIT Roorkee: रुडकी आईआईटी में छात्रों को जबरन वेज के साथ दिया नानवेज तो एबीवीपी ने जमकर किया बवाल

उत्तराखंडIIT Roorkee: रुडकी आईआईटी में छात्रों को जबरन वेज के साथ दिया...

Date:

रुड़की। आईआईटी रुड़की में छात्रों को भोजनालय में जबरन वेज के साथ मांसाहार खाना दिए जाने का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने संस्थान के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ता संस्थान के मुख्य गेट पर घुसने लगे तो उनको रोका गया। इस दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग को हटा दिया और अंदर घुस गए। इस दौरान संस्थान के सुरक्षाकर्मियों और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर संस्थान ने छात्रों को जबरन मांसाहार देना बंद नहीं किया तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बता जाता है कि आईआईटी रुड़की में 2015 तक सभी मेस में वेज खाना परोसा जाता था। लेकिन संस्थान में विभिन्न प्रदेशों के पढ़ने वाले छात्र अब वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना खाना पसंद करते हैं।  इसी तरह फैकल्टी दोनों तरह का खाना खाती है। ऐसे में संस्थान की मेस में नॉनवेज खाना बनाने की मांग उठती रही है। जिसके चलते संस्थान के हॉस्टलों में नॉनवेज बनाना शुरू करा दिया गया। लेकिन उस दौरान छात्राओं ने नॉनवेज खाने का विरोध शुरू कर दिया था। तब आजाद भवन हॉस्टल मेस को केवल वेज खाने के लिए आरक्षित कर दिया गया था। तब से मैस में वेज खाना बन रहा था। 

बता दें कि आजाद भवन में बीटेक के छात्र नहीं रहते हैं बल्कि पीएचडी, एमटेक और एमबीए के छात्र रहते हैं। जिसके चलते वेज खाने वाले परास्नातक के छात्र दूसरे हॉस्टल बदलकर आजाद भवन में रहते हैं। लेकिन आरोप है कि संस्थान ने इस एकमात्र आजाद भवन की मेस में भी सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को नॉनवेज बनवाना शुरू कर दिया। जिसका छात्रों ने विरोध किया तो उनको जबरन नानवेज परोसा गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related