चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मुकुंद नारावने ने शहीद स्मारक के स्थापना दिवस पर पुष्प-चक्र चढाकर शहीदों को सलामी दी

न्यूज़चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मुकुंद नारावने ने शहीद स्मारक के स्थापना...

Date:


चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मुकुंद नारावने ने शहीद स्मारक के स्थापना दिवस पर पुष्प-चक्र चढाकर शहीदों को सलामी दी

नोएडा। शहर की पहचान बन चुके शहीदों के यादगार का प्रतीक नोएडा शहीद स्माारक के 21वे स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जनरल मुकुंद नारावने, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, एडीसी, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने शहीदों के स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीदों को सलामी दी और दो मिनट का मौन रखा।

Read also: पुलवामा शहीदों की याद में लखनऊ के कार्य कारोबारियों ने की श्रद्धांजलि सभा

इस अवसर पर नेवी और एयरफोर्स के शीर्ष अधिकारियो ने भी शहीदों के स्मारक पर पुष्पचक्र चढाकर सलामी दी। इस अवसर पर वार्षिक न्यूजलेटर का विमोचन किया गया। नोएडा के हृदय में बसा नोएडा शहीद स्मारक देश का एक मात्र ऐसा शहीद स्मारक है जिसे नोएडा वासियों ने शहीदों के याद में बनाया है। ये आज नोएडा का लैंडमार्क बन चुका है। स्मारक शहर के लोगों के लिए प्रेरणादायक स्थल बना हुआ है। इसके स्थायपना दिवस के लिए आयोजित समारोह में सुबह 10 बजे जनरल मुकुंद नारावने, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, एडीसी, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने शहीदों के स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीदो को सलामी दी और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नोएडा के 38 शहीदों के परिवारों ने देश की रक्षा में शहीद हुए अपने प्रियजनों को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। युवाओं की तरफ से आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस प्रकार देश के लिए जान कुर्बान करने वाले अज्ञात शहीदों को याद किया गया और उनकी याद में पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि समारोह के बाद जनरल मुकुंद नारावने ने संस्था के वार्षिक न्यूजलेटर का विमोचन किया। इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए देश के रक्षको को याद करते हुए कहा की उनकी कुर्बानी की वजह से हम आज़ाद देश में रह रहे है। नोएडा शहीद स्मारक की तारीफ करते हुए कहा कि तीनों सेनाओं के शहीदों के लिए बनाए गए इस स्मारक के स्थापना दिवस पर आकर मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं . यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक स्थल है, ये आज नोएडा का लैंडमार्क बन चुका है। इसको जीवंत बनाए रखना जरूरी है। स्मारक शहर के लोगों के लिए प्रेरणादायक स्थल है।

Read also: दिग्गज कारोबारी पद्म भूषण राहुल बजाज का निधन, नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

जनरल मुकुंद नारावने ने कहा कि आज जब हम आजादी के 75 साल मना रहे हैं और हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि भारत के जवानो ने विषम परिस्थितियों में भी अपना धैर्य नहीं खोया है और अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। नाम, नमक और निशान के लिए जीने मरने को तैयार है। ये जवान देश के लोगों के लिए रोल मॉडल है शहीदों के परिवार के जो लोग यहां मौजूद हैं वे सोसाइटी में सेनाओं के दूत के समान हैं। देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिवार वालों को मैं सलाम करता हूं। उन्होंने इस अवसर पर शहीदों के परिवार वालों से मुलाक़ात की और उपहार दिये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...