पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी भाजपा: नड्डा

उत्तराखंडपश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी भाजपा: नड्डा

Date:


पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी भाजपा: नड्डा

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। नड्डा ने यहां एक रोड शो के दौरान कहा, “विधानसभा के दो चरणों में हुए चुनावों से साफ संकेत मिलते हैं कि राज्य में भाजपा आगे चल रही है।”

टाॅलीगंज में रोड शो
श्री नड्डा ने टाॅलीगंज में रोड शो किया। यह रोडशो ट्राम डिपो से गरिया मोड तक चला। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो और बहला ईस्ट सीट से पार्टी उम्मीदवार पायल सरकार के पक्ष में वोट मांगे गये। नड्डा एक खुली जीप में सवार थे और विजय का चिह्न दिखा रहे थे। उनके साथ पार्टी के दोनों उम्मीदवार भी थे। उन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग खड़े थे।

बाबुल सुप्रियो भाजपा उम्मीदवार
टॉलीगंज सीट पर केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो उम्मीदवार हैं। यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। प्रख्यात अभिनेत्री एवं समाजवादी पार्टी की नेता सांसद जया बच्चन यहां से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अरूप विश्वास के पक्ष में प्रचार करेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...