Karhal: फिर तो करहल में टूटेगा स्थानीय प्रशासन का कहर!

उत्तर प्रदेशKarhal: फिर तो करहल में टूटेगा स्थानीय प्रशासन का कहर!

Date:


Karhal: फिर तो करहल में टूटेगा स्थानीय प्रशासन का कहर!

-जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलाया जा सकता है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP election 2022) समाप्त होते ही प्रशासन पहले की तरह सक्रिय हो गया है। खासकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करहल (Karhal) में स्थानीय प्रशासन का एक्शन देखने को मिलेगा। स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान अतिक्रमण हट जाय वरना गाज गिरेगी। जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलाया जा सकता है। साथ ही चेताया है कि न माने तो पुलिस फोर्स जबरन करेगी। तब जुर्माने की भी वसूली होगी। चेतावनी दी गई है कि हथठेले वाले भी सड़क से दूर रहें। जहां सड़क किनारे जगह खाली मिले वहीं अपना ठेला लगाए।

Read also- योगी के बुलडोजर से नहीं हट पाए ये माफिया

शनिवार को एसडीएम आरएन वर्मा (SDM R.N Verma) ने अपनी टीम के साथ शहर में पैदल दौरा कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Read also- देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के शहरों में सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे दिल्ली में

पुलिसफोर्स संग कस्बे में पहुंचे एसडीएम आरएन वर्मा ने अतिक्रमण करने वाले शॉपकीपर्स को चेताया कि किसी भीह सूरत में अतिक्रमण न हो। अतिक्रमण हुआ कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि अतिक्रमण के चलते शहर में आने वाले नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक्सीडेंट्स की आशंका बढ़ रही है। होली (Holi) का त्योहार करीब है। इतना ही नहीं एसडीएम ने नगर पंचायत से भी कहा है कि पंचायत कर्मी अतिक्रमण हटाने के लिए सक्रिय हो जाएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...