Yogi Government: उप्र में योगी की जीत पर उत्तराखंड में बांटे गए कुंटलों लडडू, यूपी से उत्तराखंड तक मना जश्न

विधानसभा चुनावYogi Government: उप्र में योगी की जीत पर उत्तराखंड में बांटे गए...

Date:


Yogi Government: उप्र में योगी की जीत पर उत्तराखंड में बांटे गए कुंटलों लडडू, यूपी से उत्तराखंड तक मना जश्न

ऋषिकेश। उप्र में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की जीत और उनके फिर से मुख्यमंत्री बनने का जश्न जहां उप्र में जोरशोर से मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में भी योगी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में योगी के गांव और उनकी बहन की ससुराल में जमकर जश्न मनाया जा रहा है। वहीं ऋषिकेश में अखिल भारतीय गौरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विष्णुदास महाराज ने उप्र में भाजपा (BJP) की जीत और योगी के फिर से मुख्यमंत्री बनने पर कई क्विंटल लडडू बांटे हैं। उन्होंने कहा कि योगी के जीत पर उन्होंने सवा क्‍व‍िंटल लड्डू का प्रसाद वितरित करने का प्रण किया था।

Read also- Yogi Government: होली से पहले योगी सरकार-2 की ताजपोशी!

धर्मराज मंदिर में स्वामी विष्णुदास महाराज ने संतों तथा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सवा क्विंटल लड्डू प्रसाद बांटा। स्वामी विष्णुदास महाराज ने बताया कि चुनाव से पहले ही उन्होंने यह संकल्प लिया था कि अगर उप्र और उत्तरांचल में भाजपा की पुन: जीत होती है तो वे सवा क्‍व‍िंटल लड्डू बांटेंगे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने देश के सबसे बड़े प्रदेश से भय और भ्रष्टाचार को मुक्त किया है। ये उसी का का परिणाम है कि प्रदेश ​में फिर से भाजपा पर जनता ने विश्वास जताया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की जीत पर लैंसडौन में भाजपा प्रत्याशी दलीप सिंह रावत के समर्थकों ने जुलूस निकाला और जमकर होली खेली। इस दौरान उप्र और उत्तरांचल में भाजपा की सरकार बनने पर जश्न मनाया गया। विजयी जुलूस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वोटरों और आम नागरिकों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली खेली।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related