सहारनपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार (BJP Government) बनने के बाद अपराधियों के भीतर भी भय व्याप्त है। लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी में लिप्त जिले के जिन कुख्यात शातिरों को पुलिस पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। वे अपनी मां के साथ थाने पहुंचे और हाथ जोड़कर थानेदार के सामने खड़े हो गए। चारों कुख्यात भाइयों को एकसाथ देख थानेदार भी सन्न रह गए। चारों ने माफी मांगते हुए कभी अपराध नहीं करने की कसम खाई। सरसावा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा के रहने वाले जोगिंदर,जितेंद्र,बंटी और बिट्टू अपनी मा सुशीला के साथ आज सोमवार को सरसावा थाने पहुंचे। इन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपराध नहीं करना है। शराब की तस्करी नहीं करना चाहते हैं बस मेहनत करके अपना जीवन जीना चाहते हैं। अपनी मां को जमानत के तौर पर चारों भाई थाने लेकर पहुंचे थे। इन्होंने कहा कि अब कभी अपराध नहीं करेंगे। इस बात की मौखिक जमानत इनकी मां ने भी ली और अब उसके बेटे हमेशा एक सादे व्यक्ति की तरह जीवन व्यतीत करेंगे। अपनी मेहनत से कमाएंगे और अपने परिवार का पालन पोषण करेंगे।
Read also: मुजफ्फरनगर में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
सहारनपुर एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि जो लोग थाने पहुंच कर अपराध से तोबा करने आए हैं उन्हें पुलिस की ओर से परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन अगर भविष्य में वह कोई अपराध करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल उन्हें पुलिस परेशान नहीं करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सरसावा थाना पुलिस को भी इसके लिए बधाई दी है।

