मेरठ। विमान में उड़ान के दौरान अब सिख यात्री अपने साथ कृपाण लेकर यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने सहमति दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद सिख यात्रियों को काफी राहत मिली है। इसको सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले का सिख संगठनों ने स्वागत किया है। सरकारी फैसले के अनुसार अब विमान में सिख यात्री कृपाण लेकर यात्रा करेंगे। इसको लेकर मंत्रालय ने एक गाइडलाइन जारी की है।
Read also: रोमानिया, मोल्दोवा से निकाले गए 6,222 भारतीय नागरिक: सिंधिया
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार ही कृपाण लेकर चलने की अनुमति मिलेगी। इसके लिए कृपाण के ब्लेड की लंबाई को लेकर मानक जारी किए गए हैं। नागरिक उड्यन मंत्रालय ने कहा है कि सिख यात्रियों द्वारा विमान में ले जाने वाली कृपाएा की लंबाई मानक के अनुसार होगी और इसका ब्लेड 15.24 सेंटीमीटर से अधिक का नहीं होना चाहिए। वहीं कृपाण की लंबाई भी 22.86 सेंमीर से अधिक नहीं होनी चाहिए। मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह छूट सिर्फ देश में घरेलू उड़ानों के लिए ही होगी। घरेलू टर्मिनल पर से चलने वाले विमान में ही ये सुविधा दी गई है। अंतराष्ट्रीय उड़ानों में अभी भी कृपाण पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

