UP Live News Updates: शब—ए—बरात को लेकर मु​सलमानों के लिए जारी की एडवाइजरी,होली पर इस समय होगी जुमे की नमाज

उत्तर प्रदेशUP Live News Updates: शब—ए—बरात को लेकर मु​सलमानों के लिए जारी की...

Date:


UP Live News Updates: शब—ए—बरात को लेकर मु​सलमानों के लिए जारी की एडवाइजरी,होली पर इस समय होगी जुमे की नमाज

मेरठ। शब-ए-बरात (Shab-e-Barat ) और जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। वहीं इसी दिन रंगों का त्यौहार होली भी है। दोनों ही पर्व सौहार्द और आपसी भाईचारे के बीच ​संपन्न हो। इसके लिए जहां पुलिस प्रशासन अपनी रणनीति बना रहा है। वहीं दूसरी ओर दोनों संप्रदाय के लोग भी इसको लेकर अपनी तैयारी कर रहे हैं। शब—ए—बरात और जुमे की नमाज केा लेकर मुसलमानों के लिए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के सुन्नी मौलवी मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली ने एडवाइजरी जारी की। जिसमें होली के दिन मुसलमानों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। सलाह दी गई है कि अपने आसपास स्थित मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करें। सुन्नी मौलवी मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली ने शब-ए-बारात (Shab-e-Barat) की रस्म शाम 5 बजे के बाद कब्रिस्तानों में करने का निर्देश दिया है।

Read also: UP News: होली पर न निकले चुनावी रंजिश इसलिए सुरक्षा होगी पीएसी के हाथ, इंटरनेट पर विशेष नजर

इससे पहले वर्ष 2018 में भी ऐसी स्थिति आई थी जब होली और शब—ए—बरात जैसे पर्व एक ही मनाए गए थे। मौलाना ने कहा कि उस दिन भी मुसलमानों ने शांति और सद्भाव बनाए रखा था। इस बार भी धर्मों और भावनाओं का सम्मान करते हुए ऐसा करना होगा।

Read also: Uttarakhand CM: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अब होली के बाद,ये है कारण

वहीं इस बार जुमे की नमाज का भी समय बदल दिया गया है। जारी एडवाइजरी के अनुसार मस्जिदों से जुमे की नमाज का समय आधे घंटे पीछे करने को कहा गया है। नमाज का समय दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच है तो इननको 2 बजे के लिए करने को बोला गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...