2022 यूपी विधानसभा चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस 27 नवंबर को बुंदेलखंड क्षेत्र के महोबा जिले में एक जनसभा आयोजित करने जा रही है।
राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक-दूसरे के साथ तस्वीरो को किया ट्विटर पर शेयर, जो 2022 के महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले एक चुनावी गठबंधन की ओर इशारा कर रही हैं।
Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : सरकार बनाती नजर आ रही भाजपा, सपा का भी हो रहा आधार मजबूत
सूत्रों के मुताबिक, दोनों की मुलाकात लखनऊ में सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए हुई थी। अखिलेश यादव ने पहले कहा था कि RLD के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन हो सकता है जिसमे वे आपस में सीटों का बटवारा कर सकते है।
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने मंगलवार को कानपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सीएम ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भी अपने विचार रखे और इस कानून का विरोध करने वालों पर तंज कसा और कहा, “मैं उन सभी व्यक्तियों को चेतावनी देना चाहता हूं जो CAA के नाम पर लोगो के बीच गलत भावनाओं को भड़का रहे है … मैं ‘अब्बा जान’ और ‘चाचा जान’ के इन उपदेशकों से कहना चाहता हूं कि अगर वे ऐसा करने की कोशिश करते रहेंगे तो राज्य सरकार को भी ऐसे मामलो को सख्ती से संभालना आता है।”
Read also: योगी आदित्यनाथ ही होंगे यूपी में भाजपा सीएम प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश में चुनावी लहर तेज़ है, जहां सत्तारूढ़ भाजपा और अन्य विपक्षी दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और सपा जाति-आधारित सम्मेलनों और बैठकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस अपना ध्यान उन महिलाओं पर केंद्रित कर रही है जो उत्तर प्रदेश में लगभग 46 प्रतिशत आबादी का गठन करती हैं और इनके लिए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40% टिकटों की घोषणा भी की है।

