मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क (Vidya Knowledge Park) के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आज स्टार नाइट में रैप किंग के गानों पर जमकर धमाल मचा। जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोता जमकर झूमें। इसमें विद्या के छात्रों के अलावा आए अतिथिगण भी शामिल थे जिन्होंने गानों का भरपूर आनंद लिया। विद्या नॉलेज पार्क के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ‘निर्वाणा-2022’ धूमधाम से मनाया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ मेधावी छात्रों के अलावा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। स्टार नाईट में यूथ आयकॉन रैप गायक किंग ने अपनी प्रस्तुति से धूम मचायी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमाडिंग ऑफिसर कर्नल अविनाश दयानंद पित्रे मौजूद रहे।

Read also: The Graduate Fashion Show मे रैंप पर छात्रों के डिजाइनर कलेक्शन के साथ उतरे मॉडलों ने बिखेरी छटा

विद्या नॉलेज पार्क (Vidya Knowledge Park) में वार्षिकोत्सव ‘निर्वाणा-2022’ का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमाडिंग ऑफिसर कर्नल अविनाश दयानंद पित्रे और विद्या नॉलेज पार्क के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन, प्रबंध निदेशक विशाल जैन और गणमान्य जन रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पौध भेंट कर किया गया। विद्यागान के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डा.राजीव चेची ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल अविनाश दयानंद पित्रे ने विद्यार्थियों के साथ जीवन में सफलता के मूल मंत्र साझा किया। विद्या के छात्रों ने मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया।

फैशन शो ‘पनाश’ में रैंप पर प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों को धारण कर जलवा बिखेरा। ‘पनाश’ के निर्णायकों में तनु सिंह और नलिनी ओबेराय शामिल रहीं। इसमें अर्श खान को ‘मिस्टर निर्वाणा’ और वाणी चौधरी को ‘मिस निर्वाणा’ का खिताब मिला। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ एनसीसी रैंक सेरेमनी में कैडेट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का आभार व्यक्त करने के साथ पोट्रेट और शॉल भेंट किये गये।

वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण स्टार नाईट शो रहा। जिसमें यूथ आइकॉन रैप गायक किंग ने अपने गीतों से धूम मचा दी। ‘तू आ के देख ले, मैंने रातें कितनी सारी, तेरी यादों में गुजारी’, ‘मैं बस कहता नहीं’, ‘माही वे जो तू ना मिला’ सहित कई सुपर हिट गाने की प्रस्तुति पर देर तक छात्र-छात्राएं थिरकते रहे। अन्त में कार्यक्रम की सफलता के लिये क्रिएटिव टीचिंग कॉलेज की निदेशक डा.अनिता कोटपाल ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Read also: क्रॉस-बॉर्डर सहयोग: फिक्की और स्टडी क्वींसलैंड का संयुक्त कार्यक्रम

कार्यक्रम का सफल संचालन अनुष्का त्यागी, खुशी गुप्ता, खुशी खोखर, नंदिनी, हर्षवर्धन और अर्णव ने किया। कार्यक्रम में विद्या नॉलेज पार्क के सहालकार डा. एनके सिन्हा, रजिस्ट्रार विजय कुमार दूबे, विद्या स्कूल ऑॅफ बिजनेस की निदेशक डा.वसुधा शर्मा, डीन डा.विंकी शर्मा आदि मौजूद रहे।

