लाइफस्टाइल डेस्क। Lauki Ki Muthiya Recipe – लौकी के कोफ्ते तो अपने खाया ही होगा, लेकिन क्या अपने कभी लौकी की मठिया खाई है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसकी रेसिपी बातएंगे, इसे बनाना काफी आसान है। बता दे, ये चाय के साथ ओर भी ज्यादा टेस्टी लगती है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
Read also: उम्र से पहले बाल हो गए है सफेद तो लागए लौकी का तेल
लौकी की मुठिया सामग्री – लौकी, आधा कप बेसन, आधा कप सूजी, गेंहू का आटा, अदरक का पेस्ट, जीरा, राई, तिल भुने हुए, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा, हरी मिर्च। इसके अलावा, नींबू का रस, हींग, हरी धनिया, तेल, और नमक स्वादानुसार।
लौकी की मुठिया विधि (Lauki Ki Muthiya Recipe) – पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर अच्छे से निचोड़कर इसका पानी निथार लें। फिर एक बर्तन में रखकर इसमें बेसन, गेंहू का आटा और सूजी डालकर मिक्स करे। अब मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्ची डालें और साथ ही जीरा, बेकिंग सोडा, अदरक का पेस्ट, तिल, नींबू का रस, स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करे।
Read also: पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आज़माएं ये आसान से उपाय
अब हाथों में तेल लगाकर इसे मुठिया तैयार करे और प्लेट में रख लें। अब स्टीमर में पानी गर्म करें और जाली पर भी तेल लगाकर मुठिया को जाली के ऊपर रख दें। ढक्कन लगाकर 20 मिनट पकने दें। 20 मिनट बाद मुठिया को चाकू से काटकर लंबा आकार दें और कडाही में तेल गर्म कर उसमे जीरा और राई डालकर तड़का लगाएं। फिर मुठिया डालकर पकाएं, इसे दोनों तरफ से पकाएं। बस लीजिए तैयार है लौकी की मुठिया।

