पंजाब में 14 फरवरी को नहीं होंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने घोषणा की नयी तारीख

उत्तराखंडपंजाब में 14 फरवरी को नहीं होंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने घोषणा...

Date:


पंजाब में 14 फरवरी को नहीं होंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने घोषणा की नयी तारीख

पंजाब विधान सभा के लिए होने वाले चुनाव की तारीख को चुनाव आयोग द्वारा बदल दिया गया है। अब पंजाब में चुनाव 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को होंगे। कई राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखे गए थे जिसमे वोटिंग की तारीख बदलने को कहा गया था। 

Read also- पंजाब चुनाव से पहले आप ने चुनाव आयोग से किया सवाल

इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को बैठक रखी जिसमे पंजाब में चुनाव के तारीख को बढ़ा दिया गया है। 

हालांकि, कई राजनैतिक दलों द्वारा नाव आयोग को पत्र लिखे गए थे जिसमे  कांग्रेस (Congress), बीजेपी (BJP) और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आग्रह भी शामिल थे। पत्र में राजनैतिक दलों द्वारा यह बताया गया था की 14 फरवरी को पंजाब में चुनाव न रखे जाये क्योकि रविदास जयंती के कारण राज्य में अधिकतर लोग जिसमे विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC) के वोटर वोट नहीं दाल सकेंगे। 

Read also- चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 22 जनवरी तक बढ़ाया 

रविदास जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति के अधिकतर लोग यूपी के वाराणसी जाते है जिससे वे पंजाब में वोट डालने के अधिकार से वंचित रह जायेंगे।  इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने पंजाब में चुनाव की तारीख को बढ़ा दी है।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related