मैगटैप अंग्रेजी सीखने की समस्याओं को कैसे हल कर रहा है-डॉ विवेक बिंद्रा

प्रेस रिलीज़मैगटैप अंग्रेजी सीखने की समस्याओं को कैसे हल कर रहा है-डॉ विवेक...

Date:


मैगटैप अंग्रेजी सीखने की समस्याओं को कैसे हल कर रहा है-डॉ विवेक बिंद्रा

आज भी 21वीं सदी में, 90% भारतीय अभी भी पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने के मामले में अंग्रेजी भाषा के साथ सहज नहीं हैं। और इस इंटरनेट के युग में सभी माध्यमों में प्रकाशित होने वाली 90% से अधिक सामग्री अभी भी अंग्रेजी में है। और यह समस्या जल्द नहीं बदलने वाला है।

और इस अंग्रेजी भाषा की समस्या को हल करने के लिए हमारे पास बहुत कम विकल्प हैं. जब भी हम पढ़ते पढ़ते कोई इंग्लिश वर्ड पर अटक जाते है तो या तो हम एक डिक्शनरी का उपयोग करते हैं या इसे गूगल करते हैं या एक ऑनलाइन डिक्शनरी में इसका मतलब ढूंढते है. पर इस प्रकिर्या बहुत ही समय लेती है. किसी एक शब्द का डिक्शनरी में मतलब ढूंढने में कम से कम दस सेकंड का समय लगता है और जो डिक्शनरी में या गूगल में शब्द के अर्थ मिलते हैं, वे आमतौर पर लंबे और बोरिंग होते हैं। इन सब की वजह से रीडर्स का पढ़ने का आनंद खत्म हो जाता है। इसके अलावा रीडर जो भी पढता है उसमे से 90% वर्ड का मतलब एक सप्ताह के बाद भूल जाता है.

और यही कारण है कि, लगभग 90% भारतीय इंटरनेट उपयोगकर्ता इंटरनेट पर उपलब्ध सुविधाओं से अनजान हैं। क्यूंकि इंल्गिश की समस्या के कारण वो कुछ भी पढ़ ही नहीं पाते।

और इस समस्या को हल करने के लिए मैगटैप ने एक समाधान बनाया है जिसे वन टैप विजुअल मीनिंग का नाम दिया गया है. इसकी मदद से कोई भी यूजर इंग्लिश वर्ड टैप कर उसका सचित्र मतलब देख सकता है. वैज्ञानिक शोध के अनुसार हमारे मस्तिष्क में एक चित्र साधारण शब्द की तुलना में 60,000 गुना तेजी से प्रोसेस होता है और एक शब्द की तुलना में छह गुना अधिक जानकारी देती है।

यहाँ डॉ विवेक बिंद्रा का एक वीडियो है जहाँ वो बताते हैं कि कैसे मैगटैप भारत में अंग्रेजी की समस्या को ख़त्म कर रहा है और यहाँ के लाखों लोगों का जीवन आसान बना रहा है

सत्यपाल चंद्रा जो मैगटैप के संस्थापक और सीईओ हैं बताते है की “हम अंग्रेजी भाषा की बाधा समस्या को हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसका सामना अधिकांश भारतीय करते हैं और इसके लिए हमने उन विभिन्न माध्यमों का पता लगाने की कोशिश की है जहां से एक यूजर कंटेंट को पढता है. और फिर हमने या नोटिस किया की एक यूजर तीन अलग-अलग माध्यमों से कंटेंट को पढता है. पहला ऑनलाइन है, दूसरा डिजिटल डॉक्यूमेंट के माध्यम से है और तीसरा ऑफ़लाइन है। और हमने तीनों अलग-अलग माध्यमों में इस अंग्रेजी भाषा की बाधा को हल करने के लिए एक समाधान विकसित किया है.”

उन लोगों के लिए जो ऑनलाइन माध्यमों से कंटेंट को पढ़ते है उसके लिए मैगटैप ने एक वेब ब्राउज़र बनाया है। मैगटैप ब्राउज़र में क्रोम, ओपेरा और सफारी जैसे अन्य ब्राउज़रों की तरह है पर इसकी सबसे स्पेशल विशेषता है वन टैप विजुअल मीनिंग। जहाँ अब चित्र की मदद से अब आप कुछ भी पढ़ सकते हो. इसके अलावा इस ब्राउज़र में नोट बनाने की सुविधा, कंटेंट सुनने की सुविधा और अनुवाद की सुविधा भी उपलब्ध है.

कंटेंट पढ़ने का दूसरा सबसे बड़ा माध्यम है डिजिटल डाक्यूमेंट्स और इसके लिए मैगटैप ने एक डॉक्यूमेंट रीडर बनाया है जहां एक यूजर अपने सभी डॉक्यूमेंट को वन टैप विजुअल मीनिंग की सहायता से पढ़ सकता है. इसके अलावा इस डॉक्यूमेंट रीडर में नोट बनाने की सुविधा, कंटेंट सुनने की सुविधा और अनुवाद की सुविधा के साथ-साथ हाइलाइट और रेखांकित करने की सुविधा भी उपलब्ध है. मैगटैप में किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए 5 लाख से अधिक डाक्यूमेंट्स एंड बुक्स फ्री में उपलब्ध करायें हैं।

कंटेंट पढ़ने का तीसरा माध्यम पुस्तक, समाचार पत्र और पत्रिका है. यहाँ भी वन टैप विजुअल मीनिंग पाने की लिए यूजर को विसुअल डिक्शनरी में इंग्लिश के शब्द को टाइप या उच्चारण करने की आवश्यकता होती है।

पिछले डेढ़ साल में मैगटैप ने छत्तीस करोड़ से ज्यादा विसुअल मीनिंग प्रदान किए हैं और इसकी वजह से यूजर दो करोड़ से ज्यादा मिनट अपने कीमती समय से बचा पाएं. मैगटैप हर एक यूजर के लिए प्रोडक्टिव टूल की तरह काम करता है चाहे आपको अंग्रेजी आती हो या फिर नहीं आती हो.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related