अखिलेश ने ली अन्न शपथ, किसानों के लिए किए बड़े वादे

उत्तराखंडअखिलेश ने ली अन्न शपथ, किसानों के लिए किए बड़े वादे

Date:


अखिलेश ने ली अन्न शपथ, किसानों के लिए किए बड़े वादे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ किसान भी आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने हाथ में अन्न लेकर शपथ लिया कि भाजपा को हर आएंगे और हटाएंगे। इस मौके पर अखिलेश यादव ने किसानों के लिए कई बड़े वादे भी किये हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को धन्यवाद जिनके संघर्ष के आगे आखिरकार केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। जो लोग किसानों को आतंकी और मनाली कहते थे अब वह कह रहे हैं कि किसानों के हित में कानून लेकर आए थे। हम संकल्प लेते हैं कि जिन्होंने किसानों पर अत्याचार किया है उन्हें हर आएंगे और हटाएंगे।

किसानों का 15 दिन में होगा भुगतान

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का भुगतान रोका नहीं जाएगा। उनके भुगतान को 15 दिन के अंदर कर दिया जाएगा। अगर इसके लिए रिवाल्विंग फंड बनाने की जरूरत पड़ी तो भी हम बनाएंगे। गौरतलब है कि इसके पहले अखिलेश यादव 300 मिनट फ्री बिजली का वादा और किसानों की बिजली मुफ्त करने का वादा कर चुके हैं। इसके अलावा किसान आंदोलन में शहीद होने वाले किसानों को 25-25 लाख रुपए भी देने का वादा किया है।

Read also: यूपी में समाजवादी पार्टी ने 4 आला अफसरों को हटाने की मांग की

चंद्रशेखर भाई की तरह आएं

आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के सवाल पर एक बार फिर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने 2 सीटें मांगी थी मैंने स्वीकार कर लिया था। उसके बाद उन्होंने फोन पर संगठन के लोगों से बात की और कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ सकते। संगठन 2 सीटों पर सहमत नहीं है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की क्या गलती है। अखिलेश यादव ने कहा कि पुराना इतिहास उठाकर देख ले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और समाजवादी नेता लोहिया मिलकर काम करना चाहते थे। इतना ही नहीं मान्यवर कांशी राम जी को पहली बार सदन हमारे गृह जनपद इटावा से ही भेजा गया था जिसमें मदद मुलायम सिंह यादव ने की थी।

भाजपा के बाद जारी होगा घोषणापत्र

घोषणापत्र के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि पहले भारतीय जनता पार्टी अपना मेनिफेस्टो जारी करें उसके बाद हम जारी करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भाजपा बताएगी कि उन्होंने कितनी स्मार्ट सिटी बनाई है। समाजवादी पार्टी उनसे बेहतर काम कराएगी जरूरत पड़ी तो केंद्र से मदद भी लेंगे।

भाजपा ने मां गंगा से झूठ बोला

नदियों की सफाई के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दे मां गंगा से झूठ बोला है। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान लखनऊ में गोमती के किनारे जो रिवरफ्रंट बन रहा था उसको भी रुकवा दिया है। अब आप देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी नदियों की सफाई को लेकर कितनी इमानदार है। हिंडन, यमुना, काली नदी बर्बाद हो गई। लोग बताते हैं कि चौधरी चरण सिंह हिंडन नदी के किनारे हाथ धोते थे अब बताइए उस नदी का अस्तित्व कहां है। नदियों के खत्म होने में कांग्रेस की सरकार का भी योगदान है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का हिसाब किताब देखना चाहिए कि उन्होंने नदियों की सफाई के नाम पर कितने पैसे उड़ाए।

कोरोना प्रोटोकॉल पर भाजपा को घेरा

अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि भाजपा के लोग को भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं। अमरोहा में भाजपा विधायक रैली निकाल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया हुआ है। वहीं समाजवादी पार्टी कोई कार्यक्रम करना चाह रही है तो उस पर पाबंदी लगाई जा रही है। सपा के कार्यालय पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग को कहा कि निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए।

Read also: समाजवादी-अंबेडकरवादी मिलकर सरकार बनाएंगे: अखिलेश यादव

इन मुद्दों पर भी बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों के भी जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही थी 1 लाख करोड़ में एग्रीकल्चर को बेहतर करेंगे। हम जानना चाहते हैं कि इस फंड में से कितना यूपी को मिला। इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि अंग्रेजों की भी सरकार में किसानों पर वैसा जुल्म नहीं हुआ जैसा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने सीने पर गोलियां चलाई थी, लेकिन लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों के पीछे से गाड़ी चढ़ा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कहती है कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। आप बताइए क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई। मैं कहता हूं कि जब तक किसानों को सुविधाएं नहीं दोगे उनकी आय कैसे दोगुनी हो जाएगी। बहू अपर्णा यादव को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की चिंता है लेकिन हम से ज्यादा चिंता हमारे परिवार की भारतीय जनता पार्टी को है। गौरतलब है कि अपर्णा यादव mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक की पत्नी हैं। वह लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रही हैं। हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...