बहुजन समाज पार्टी ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी की

उत्तराखंडबहुजन समाज पार्टी ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी की

Date:


बहुजन समाज पार्टी ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी की

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए 12 और प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बसपा की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की सीटें हैं।

Read also: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और मजलिस का संभावित गठजोड़

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव मेवा लाल गौतम की ओर से जारी की गई सूची में कुछ तब्दीलियां भी की गई हैं। बहुजन समाज पार्टी ने कहा है कि मायावती के जन्मदिन पर 15 जनवरी को पहले चरण की विधानसभा की कुछ सीटों का ऐलान किया गया था। उसमें कुछ सीटें बची रह गई थी। उन बची हुई सीटों के साथ घोषित सीटों पर भी कुछ बदलाव के साथ प्रत्याशियों का चुनाव किया गया है। बसपा ने दावा किया है किया सूची फाइनल है।

बहुजन समाज पार्टी ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी की

Read also: मायावती बोली, समाजवादी पार्टी से सवाधान रहें दलित

ये बने प्रत्याशी

बहुजन समाज पार्टी ने जो प्रत्याशियों का ऐलान किया है उसमें शामली के थाना भवन विधान सभा से जहीर मलिक को मौका दिया गया है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर की खतौली विधान सभा से करतार सिंह भडाना को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जबकि मेरठ की मेरठ शहर विधानसभा से मोहब्बत दिलशाद, बागपत की बागपत विधानसभा से अरुण कसाना को प्रत्याशी बनाया गया है। वही गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा से जहां अजीत कुमार पाल को मौका दिया गया है वहीं गाजियाबाद विधानसभा से कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ के के शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी ने हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से मदन चौहान, बुलंदशहर की बुलंदशहर विधानसभा से mobeen कल्लू कुरेशी, अलीगढ़ की खैर सुरक्षित विधानसभा सीट से चारु केन केन को मौका दिया गया है। इसके अलावा मथुरा की मथुरा सीट से सतीश कुमार शर्मा उर्फ एस के शर्मा को टिकट दिया गया है वही आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल और आगरा उत्तरी से सभी रब्बा स्कोर बहुजन समाज पार्टी ने टिकट दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related