मेरठ। आज रविवार को जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से दो दोस्तों की हालत खराब हो गई। दोनों की हालत देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा गंभीर है। जो तीसरा दोस्त शराब लाया था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Read also: बिहार में 7 दिनों में जहरीली शराब से 19 लोगों की गई जान
घटना थाना देहली गेट के सराय लाल दास की है। जहाँ निवासी पिंटू उसका दोस्त अजय और राकेश घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान राकेश देसी शराब ले आया। पिंटू और अजय ने भी शराब पी। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार पर पड़ोसी भी घरों से बाहर आए और दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन दूसरे अस्पताल ले गए।जहां पिंटू को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय को अन्य अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है।
Read also: पश्चिमी चंपारण के सीवान में संदिग्ध जहरीली शराब से पांच की मौत
पुलिस ने इस मामले में शराब लाने वाले राकेश और शराब बेचने वाले समेत चार को हिरासत में लिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से युवक की मौत हुई है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम घरों से शराब बेची जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा मौत किन कारणों से हुई। जो शराब राकेश से मिली है उसकी जांच कराई जा रही है।

