गाजियाबाद। जिले में एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ जिसमें एक ऑटो की छत पर एक युवक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस को मिली तो तत्काल प्रभाव से ऑटो का नंबर सर्च कर ट्रैफिक पुलिस ने 5 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान किया है। इसी के साथ स्टंट कर रहे युवक की भी तलाश की जा रही है।
Read also: वीडियो वायरल होने के बाद टीडीपी समर्थकों ने की जूनियर एनटीआर की आलोचना
ऑटो की छत पर स्टंट बाजी करता हुआ दिखाई देने वाला युवक और ऑटो गाजियाबाद के लोनी इलाके का पाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने भी इसे गंभीरता से लिया और गाजियाबाद की ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने ऑटो के नंबर UP14 ET 9636 को सर्च कर ऑनलाइन 5 हजार रुपये का चालान काट कर ऑटो चालक को सबक सिखाने का कार्य किया है।साथ ही अभी स्टंट बाजी कर रहे युवक की भी तलाश की जा रही है।

Read also: पर्यटकों को परेशान कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, गोवा के मंत्री ने सीएम से की शिकायत
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक ऑटो की छत पर युवक स्टंट बाजी कर रहा था। ऑटो का नंबर सर्च करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन मानते हुए ऑटो चालक का ऑनलाइन चालान काटा गया है। साथ ही स्टंट बाजी कर रहे युवक की भी तलाश की जा रही है।

