‘हमारा गांव लाखन योगी जी के साथ है,किसी पार्टी के उम्मीदवार यहां आकर अपना समय खराब न करें’

विधानसभा चुनाव‘हमारा गांव लाखन योगी जी के साथ है,किसी पार्टी के उम्मीदवार यहां...

Date:


‘हमारा गांव लाखन योगी जी के साथ है,किसी पार्टी के उम्मीदवार यहां आकर अपना समय खराब न करें’

विधानसभा चुनाव के दौरान कई बार कई रोचक चीजें भी देखने को मिलती है। इस बार हापुड के एक गांव में तो ग्रामीणों ने पूरी तरह से सलाह कर गांव के सभी निकास द्वारों पर पोस्टर लगा दिए हैं। जिसमें उन्होंने खुलेआम योगी का समर्थक बताया हे।

हापुड। विधानसभा चुनाव 2022 – जिले का एक गांव इस समय राजनीतिक दलों के बीच सुर्खियां में हैं। इस गांव के लोगों ने अपने गांव के बाहर पोस्टर लगा दिए हैं। जिसमें उन्होंने योगी और भाजपा के अलावा अन्य किसी भी दल के उम्मीदवार या नेताओं के गांव में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। लाखन गांव (Lakhan Village) के सभी निकास द्वारों पर ग्रामीणों ने पोस्टर लगाया है। यह पोस्टर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दे कि गांव लाखन धौलाना विधानसभा क्षेत्र में आता है। यह गांव पूरी तरह से योगी आदित्यनाथ और भाजपा समर्थक है। इस गांव के ग्रामीणों ने योगी और भाजपा के समर्थन में गांव को आने वाले सभी रास्तों और सड़कों पर पोस्टर-बैनर टांग दिए हैं।

Read also: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे चंद्रशेखर

जिस पर उन्होंने लिखा है कि ‘हमारा गांव लाखन योगी आदित्यनाथ जी के साथ है यहां किसी और पार्टी के उम्मीदवार आकर अपना समय बर्बाद ना करें।’ धौलाना विधानसभा का यह गांव इस समय चर्चा में बना हुआ है। इस गांव में लगाए गए ये पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। आसपास के गांव में भी इसकी चर्चा है। गांव में पोस्टर लगा दिए जाने के बाद से किसी भी अन्य दल के प्रत्याशी की हिम्मत गांव में घुसने की नहीं हो रही है। दूसरे दल के प्रत्याशी यहां पर आते हैं और गांव के बाहर लगा पोस्टर देखकर चलते बनते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...