लखनऊ: गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री (UP Cabinet Expansion) बनाया गया है। अरविंद कुमार शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अधिकारियों में शामिल थे। गुजरात से लेकर दिल्ली तक एके शर्मा पीएम मोदी के साथ रहे। लेकिन 2021 में उन्हें यूपी की राजनीति में उतार दिया गया। एके शर्मा ने नौकरी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया और यूपी आते ही उन्हें एमएलसी पद से नवाज दिया गया।
Read also: यूपी: नगर निकाय के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर
एके शर्मा जब यूपी की राजनीति ( UP Politics) में उतरे और बीजेपी में एमएलसी बनाया गया तो अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। सियासी पंडित कयास लगाने लगे कि, उन्हें किसी मिशन के तहत यूपी भेजा गया है। जिसके पीछे नरेंद्र मोदी का दिमाग चल रहा है। हालांकि ऐसा कुछ दिखाई तो नहीं दिया लेकिन अब उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर बड़ा संदेश दे दिया है।
Read also: यूपी भाजपा विधायक दल की बैठक – अमित शाह और रघुवर दास लखनऊ रवाना
बीजेपी में आने के बाद अरविंद कुमार शर्मा को सबसे पहले MLC बनाया गया था। इसके बाद उन्हें संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। फिर विधानसभा चुनाव में उन्हें मऊ से टिकट दिया और वो चुनाव जीत भी गए। आपको बता दें कि अरविंद कुमार शर्मा मऊ के ही रहने वाले हैं। अपने जिले में रहते हुए उन्होंने विकास के कई कार्य किए हैं और जनता से उनका सीधा जुड़ाव है।

