देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 – देवभूमि कही जाने वाली उत्तराखंड 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है। राजनैतिक समीकरणों के हिसाब से देखें तो इस प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की भारी तादात है। जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जिन जिलों में मुस्लिम मतदाता अधिक है उनमें हरिद्वार के अलावा ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिले शामिल है। जहां मुस्लिम आबादी के हिसाब से इनकी वोटों अधिक हैं। इन जिलों की विधानसभा सीटों पर ये आबादी राजनैतिक दलों के लिए हार-जीत का कारण बन सकती है।
Read also: भाजपा पंजाब में शहरी और अर्ध-शहरी विधानसभा सीटों में लड़ सकती है चुनाव
हरिद्वार जिले की 8 विधानसभा सीट ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरानकलियर, खानपुर, मंगलौर, लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण पर हमेशा से मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। बात ऊधमसिंह नगर जिले की करें तो यहां पर काशीपुर, सितारगंज,जसपुर, किच्छा और रुद्रपुर सीटों पर मुसलमान मतदाताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रदेश की 15 सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। इन 15 सीटों पर कांग्रेस और बसपा मुस्लिम मतदाताओं को लुभाती रही है। ऊधम सिंह नगर ज़िले में मुस्लिमों की आबादी 23 प्रतिशत है। बात नैनीताल जिले की करें तो इस ज़िले में मुस्लिमों का वोट प्रतिशत 13 फीसदी है। यहां की हल्द्वानी,नैनीताल विधानसभा पर मुस्लिम मतदाता चुनाव में समीणकरण बनाते और बिगाड़ते रहे हैं। नैनीताल की रामनगर सीट पर मुस्लिम आबादी अधिक प्रभावी है।

