UP Election 2022: दुल्हे की तरह सजकर बग्धी पर निकला ये प्रत्याशी,नाचते गाते आगे चले समर्थक

विधानसभा चुनावUP Election 2022: दुल्हे की तरह सजकर बग्धी पर निकला ये प्रत्याशी,नाचते...

Date:


UP Election 2022: दुल्हे की तरह सजकर बग्धी पर निकला ये प्रत्याशी,नाचते गाते आगे चले समर्थक

चुनाव प्रचार को मात्र चंद दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशी चुनाव प्रचार के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर हथकंड़े अपना रहे प्रत्याशियों को ग्रेटर नोएडा से आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी ने सभी को पीछे छोड़ दिया।

नोएडा। UP Election 2022 – ग्रेटर नोएडा आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी अवतार भड़ाना जब दूल्हे की तरह सजकर बग्गी पर बैठ कर ढोल नगाड़ा लेकर प्रचार के लिए निकले तो लोग देखकर हैरान हो गए। बग्धी पर बैठे इस प्रत्याशी के आगे नाचते गाते हुए उसके समर्थक चल रहे थे। इतना ही नहीं ढोल और नगाडों की थाप पर नाच रहे अवतार भड़ाना के समर्थकों ने लोगों से वोट देने की भी अपील की। सड़क पर रात में जिसने भी यह दृश्य देखा वह हैरान हो गया। पहले तो देखकर यही लग रहा था कि यह किसी दुल्हे की बारात है। लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह किसी दुल्हे की बारात नहीं बल्कि प्रत्याशी प्रचार कर रहा है तो लोग प्रचार के इस तरीके से अचंभित हो गए।

Read also: सपा-आरएलडी के बीच सीटें तय, चाचा शिवपाल के साथ भी होगा गठबंधन

अवतार सिंह भड़ाना के प्रचार में भारी संख्या में एकत्रित हुए कार्यकर्ता दूल्हे की बग्धी पर सजकर निकले आरएलडी प्रत्याशी अवतार भड़ाना जेवर से प्रत्याशी हैं। भड़ाना प्रोटोकॉल की धज्जियां पहले भी उडा चुके हैं। चुनाव लड़ रहे भड़ाना को नियमों से कोई मतलब नहीं है। रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू होने के बाद भी वे रात तक बग्धी पर बैठकर ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर घूमते रहे। लेकिन उनको न तो किसी पुलिस अधिकारी ने रोकने की हिम्मत की और न किसी प्रशासनिक अधिकारी ने। आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी अवतार भड़ाना बड़ी शान के साथ दूल्हे की तरह सजकर बग्धी पर बैठकर ढोल नगाड़ा लेकर देर रात अपना चुनाव प्रचार करते रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...