शुरूआती दौर में वोट प्रतिशत में सबसे आगे हापुड और शामली,देखिए कहां कितना हुआ मतदान

विधानसभा चुनावशुरूआती दौर में वोट प्रतिशत में सबसे आगे हापुड और शामली,देखिए कहां...

Date:


शुरूआती दौर में वोट प्रतिशत में सबसे आगे हापुड और शामली,देखिए कहां कितना हुआ मतदान

मेरठ। UP assembly election Poll Voting LIVE – पहले चरण के शुरूआती दौर में प्रमुख जिलों में मत प्रतिशत की बात करें तो छोटे जिलों के मतदाता चुनाव में पूरे जोशीले अंदाज से भाग ले रहे हैंं। वहीं बड़े जिलों के मतदाता सुस्ती दिखा रहे हैं। इस समय दिन में 11 बजे तक अगर पश्चिमी उप्र के प्रमुख जिलों में मत प्रतिशत की बात करें तो आगरा – 20.42%, अलीगढ़ -17.91%,बागपत-22.77%,बुलंदशहर-21.62%,गौतमबुद्ध नगर-18.43%,गाजियाबाद-17.26%, हापुड़-22.08%,मथुरा-20.39%,मेरठ-18.92%,मुजफ्फरनगर-22.56% और शामली-22.84% तक मतदान हुआ है। इनमें सबसे कम गाजियाबाद,अलीगढ़,मेरठ और नोएडा में मतदान हुआ है। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान के प्रथम चरण में आज पश्चिम उप्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। हालांंकि सुबह के समय कुछ मौसम खराब था। लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो चुका है और मतदाताओं में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ स्थानों से फर्जी मतदान को लेकर हंगामे और झड़प भी सूचना आ रही है। जिलाधिकारी मेरठ जिला प्रशासन ने किया अफवाह का खंडन, आमजन से कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता करें और अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करें ।

Read also: पहले चरण का चुनाव : आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी नहीं करेंगे मतदान

अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेरठ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय जिला परिषद इचोली के बूथ संख्या 160 के संबंध में चल रही अफवाह का पूरी तरह से खंडन किया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील है कि वह इस प्रकार की किसी भी अफवाह को ध्यान ना देते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की झूठी अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related