केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की नीरज बोरा को जिताने की अपील

विधानसभा चुनावकेन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की नीरज बोरा को जिताने की अपील

Date:


केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की नीरज बोरा को जिताने की अपील

लखनऊ : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लखनऊ में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इसके साथ ही लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठन में शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की पीयूष गोयल ने लखनऊ उत्तर से भाजपा प्रत्याशी डा. नीरज बोरा के समर्थन में पदयात्रा निकली। लखनऊ के डालीगंज बाजार में इस दौरान उनका यहां के कारोबारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Read also- पीयूष गोयल ने पहले स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक का किया उद्घाटन

इसके बाद काफिला निराला नगर माधव सभागार में पहुंचा। यहां रविदास जयन्ती के अवसर पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सन्त रविदास जी चाहते थे कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। इसी भावना से प्रेरणा लेकर भाजपा सरकार ने समाज के अन्तिम व्यक्ति की चिन्ता करते हुए घर-घर निशुल्क राशन पहुंचाने का कार्य किया। सरकार की उपलब्धियां भी उन्होंने गिनाई। बताया कि उज्ज्वला योजना लागू होने से माताएं-बहनें खाना को काफी राहत है। पहले लकड़ी पर खाना बनाने से एक दिन में चार सौ सिगरेट पीने जितना घुआं ग्रहण कर लेती थीं। उन्होंने कहा कि निशुल्क गैस कनेक्शन से देश की करोड़ो माताओं और बहनों को लाभ हुआ है। डा. नीरज बोरा की स्वच्छ छवि व समाज के प्रति उनकी कर्त्तव्यनिष्ठ सेवा की पीयूष गोयल ने तारीफ की। बताया कि हर विधान सभा में आज ऐसे ही ईमानदार सेवक की जरुरत है।

Read also- चौथे चरण को लेकर भाजपा की महिला टीम ने कसी कमर, जानिए क्या हैं रणनीतियां

युवा नेता और राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह ने सरकार के उपलब्धियों की चर्चा की। पार्षद प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने समारोह का संचालन किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, सुधीर हलवासिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, विधान सभा प्रभारी डॉ. पुष्कर मिश्र, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्र, सौरभ वाल्मीकि, रामऔतार कनौजिया, डा. विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, पृथ्वी गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। वरिष्ठ व्यापारी नेता भारतभूषण गुप्ता, डालीगंज हसनगंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, महामंत्री पवन तलवार, अनुराग साहू, मनोज सिंह पुजारी बाबा सहित अन्य ने केन्द्रीय मंत्री को राम दरबार भेंट किया। श्री अग्रवाल समाज के संरक्षक सुरेश अग्रवाल, पवन गोयल, अनूप गोयल, ब्रजेश गुप्ता चंचल, गिरीश गुप्ता बबुआ, सुनील अग्रवाल, एडवोकेट श्रुति साहू सहित अनेक गणमान्य जनों ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related