दो चरणों के मतदान के बाद बदली दिग्गजों की टोन,बुंदेलखंड और यादव बेल्ट पर फोकस

विधानसभा चुनावदो चरणों के मतदान के बाद बदली दिग्गजों की टोन,बुंदेलखंड और यादव...

Date:


दो चरणों के मतदान के बाद बदली दिग्गजों की टोन,बुंदेलखंड और यादव बेल्ट पर फोकस

मेरठ। प्रदेश में दो चरणों के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब तीसरे चरण में बुंदेलखंड और यादव बेल्ट के 16 जिलों में 59 सीटों पर चुनाव होना है। है, जिन पर 20 फरवरी को तीसरे चरण में मतदान होगा। तीसरे चरण के चुनाव के मतदान से पहले अब दिग्गजों के भाषणों की टोन बदल गई है। ध्रुवीकरण और धार्मिक-भावनात्मक बयानों के स्थान पर भाजपा जातिवाद और परिवारवाद के मुद्दे पर धार दे रही है। कानपुर देहात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में ये झलक दिखाई दी। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने सपा पर शब्दबाण छोड़े तो किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं को खूब सराहा। उन्होंने दंगों के स्थान पर गुडई और लूट जिक्र किया। उन्होंने क हा कि 2017 से पहले की सरकार में एक परिवार के लोग पूरे प्रदेश में लूट का काम करते थे। इसी परिवार की शह पर माफिया अपना राज चलाते थे। यूपी में दूसरे चरण के बाद जो ट्रेंड आया जो मतदान हुआ है। उससे अब तक काफी कुछ साफ हुआ है।

Read also- पुरानी पेंशन पर एक राय रखने वाले कर्मचारी नेता राजनीति तौर पर अगल हो गए है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा रालोद गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि हर बार ये सभी चुनाव के समय नया साथी लेकर घूमते हैं। उसके कंधे के भरोसे चलने की कोशिश करते हैं। ये हर चुनाव में जिस साथी को लाते हैं, उसको भी धक्का मारकर निकाल देते हैं। जो साथी बदलते हैं, वो आपका साथ देंगे क्या? उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण का ट्रेंड बता रहा है कि योगी ही आ रहे हैं। इसीलिए यूपी में इस बार 10 मार्च को ही होली मनाई जाएगी।

Read also-दिल्ली: रीयल टाइम प्रदूषण की स्टडी करेंगे आईआईटी दिल्ली और आईआईटी कानपुर
वहीं यादव बेल्ट में सीएम योगी के चुनावी बयानों में गर्मी और चर्बी जैसे शब्द पूरी तरह से नदारद दिखें। उनके भी निशाने पर सपा रही। उन्होंने सपा को समाजवादी की जगह तमंचावादी करार दिया। उन्होंने कहा कि इसी सोच परिवारवादी है। ये लोग खुद के परिवार के अलावा किसी का भला नहीं कर सकते। वहीं मैनपुरी में कहा कि 2012 में जब अखिलेश मुख्यमंत्री बने तो तो उन्होंने सबसे पहला काम अयोध्या में राम मंदिर पर हमले के आरोपी आतंकियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने का किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपब्धियों का भी बखान किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related