भाजपा के इस डिप्टी सीएम का छडड चमार ने निकाला पसीना,लखटकिया कार के आगे साइकिल पर प्रचार

विधानसभा चुनावभाजपा के इस डिप्टी सीएम का छडड चमार ने निकाला पसीना,लखटकिया कार...

Date:


भाजपा के इस डिप्टी सीएम का छडड चमार ने निकाला पसीना,लखटकिया कार के आगे साइकिल पर प्रचार

मेरठ। UP Election News Hindi Today – इस बार विधानसभा चुनाव 2022 कई मायनों में धुरंधरों के लिए काफी परेशानी वाला साबित होने वाला है। कई दिग्गजों की खुद की साख इस बाद चुनाव में दांव पर लगी हुई है। दूसरे प्रत्याशियों के लिए उनके विधानसभा चुनाव में प्रचार कर वोट मांगने वाले भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य के सामने छडड चमार जबरदस्त चुनौती पेश कर रहा है। छडडा चमार निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। उसका चुनाव चिंंह ड्रम है। इस निर्दलीय प्रत्याशी ने डिप्टी सीएम का पसीना निकाला हुआ है। सिराथू में यह छडड चमार निर्दलीय होकर भी अच्छा खासा वोट डायवर्ट करने की हिम्मत रखता है। इसी कारण भाजपा इस निर्दलीय प्रत्याशी को किसी भी स्तर से कम नहीं आंक रही हैं। छड्ड चमार सुबह ही अपनी साइकिल पर सवार होकर चुनाव प्रचार के लिए निकल जाता है। वह अपने साथ एक छोटा ड्रम भी रखता है। जिससे वह अपना विवरण रखता है। केशव प्रसाद की लग्जरी लखटकिया गाड़ियों के आगे छडड चमार जब सिराथू की गलियों में चुनाव प्रचार को निकलता है तो उसके सामने सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो जाती है। वो न तो किसी दल की बुराई करता है और न किसी प्रत्याशी के बारे में कुछ कहता है। छडड चमार अपने लिए सिर्फ वोट मांगने की अपील करता है।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : देवभूमि की इन सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं को नहीं किया जा सकता दरकिनार

उसकी इस अपील का असर भी हो रहा है। इस निर्दलीय प्रत्याशी का कहना है कि वो अपनी पुरानी साइकिल पर प्रचार के लिए सुबह ही निकल जाता है। उसकी किसी से कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। वह तो सिराथू की जनता के लिए चुनाव लड़ रहा है। इस निर्दलीय प्रत्याशी का कहना है कि वे सिराथू की पूरी जनता का वोट नहीं मांगते। वो तो प्रत्येक परिवार से केवल एक सदस्य का वोट चाहते हैं। प्रत्येक परिवार के अगर एक वोट उनको मिल गए तो वो चुनाव जीत जाएंगे। छड्ड चमार 10 बार चुनाव लड़ चुके हैं। उसका कहना है कि सिराथू विधानसभा के सभी परिवार से उसे सिर्फ एक वोट मिला तो वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनाव में हरा देगा। छडड चमार का कहना है कि वो पहला चुनाव 2001 में क्षेत्र पंचायत सदस्य का जीता था। उसके बाद से लगातार सभी चुनाव लड़ रहा है। छड्ड साइकिल पर बर्तन बेचकर अपने परिवार का पेट भरता है। अब उसी साइकिल का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related