Ghaziabad News Today: तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेशGhaziabad News Today: तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, मौके पर...

Date:

गाजियाबाद। जिले के सुभाष पार्क कॉलोनी में अचानक उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब वहां स्थित 3 मंजिला इमारत से एक 24 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे आ गिरी।महिला की मौके पर ही मौत हो गई।आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।उधर जैसे ही इस हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई। मृतक महिला की पहचान 24 वर्षीय प्रीति पत्नी विजेंद्र के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है। कि प्रीति तीसरी मंजिल की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने के लिए गई थी। अचानक ही वह नीचे आ गिरी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

Read also: Uttarpradesh News: जुआरी पति ने रुपये के लालच में जिस्मफरोशी के बाजार में पत्नी को बेचा

मिली जानकारी के अनुसार थाना खोड़ा क्षेत्र की सुभाष पार्क कॉलोनी में एक तीन मंजिला मकान में 24 वर्षीय प्रीति अपने पति विजेंद्र के साथ रहती थी। विजेंद्र गाड़ी चलाता है।वह रोजाना की तरह अपने काम पर गया हुआ था।उधर प्रीति ने सुबह कपड़ों की धुलाई कर 3 मंजिल की छत पर सूखने के लिए डाले हुए थे।वह जिस वक्त कपड़े उतार रही थी, तो अचानक ही प्रीति संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन पर आ गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है।कि प्रीति को दौरा पड़ा जिसके और तभी वह नीचे गिर गई।
उधर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना खोड़ा के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी।कि सुभाष पार्क कॉलोनी में तीसरी मंजिल की छत से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई है।जिसकी मौत हो चुकी है सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कई एंगल पर इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Read also: UP News : आसाराम के आश्रम में मृत मिली किशोरी के पिता भी तीन साल से लापता, माँ ने खोला राज

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है।कि 24 वर्षीय प्रीति और उसका पति विजेंद्र काफी समय से यहां तीसरी मंजिल पर रह रहे थे। विजेंद्र गाड़ी चलाता है वह रोजाना की तरह अपने काम पर गया हुआ था और प्रीति छत पर सूखे हुए कपड़े उतार रही थी।उसी वक्त संदिग्ध परिस्थिति में नीचे गिरी।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कई एंगल पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related