नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक खराब पासपोर्ट किस देश का है। शायद नहीं। चलिए यहां पर हम आपको बताते है कि किस देश का पासपोर्ट पूरी दुनिया में सबसे अधिक खराब है। यह जानकारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रिपोर्ट में सामने आई है।
जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया में खराब पासपोर्ट की श्रेणी में चौथे नंबर पर है। यानी पाकिस्तान पासपोर्ट को खराब घोषित किया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स विश्व के सभी देशों की पासपोर्ट गुणवत्ता रिपोर्ट को बताता है।
Also read: जीवंत भारत-नेपाल संबंध सही रास्ते पर
यह रिपोर्ट देशों के यात्रा दस्तावेजों को उनके यात्रियों द्वारा प्राप्त अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता के आधार पर तय की जाती है। रिपोर्ट के इंडेक्स के मुताबिक, पाकिस्तान को इस रिपोर्ट में 109 वां स्थान दिया गया है। दुनिया में केवल तीन अन्य देश पाकिस्तान की तुलना में खराब पासपोर्ट वाले देश हैं। जिसमें सीरिया, इराक,अफगानिस्तान हैं।
इस बीच पिछली रिपोर्ट की तुलना में टॉप 10 पासपोर्टों में बदलाव आया है। रिपोर्ट के अनुसार, जापान और सिंगापुर रैंकिंग में नंबर एक पर है। दोनों देशों के पासपोर्ट धारक दुनिया भर में 192 स्थानों तक पहुंचने में सक्षम हैं। जबकि रूस 117 के नंबर लेकर 49वें स्थान पर है। यूके का पासपोर्ट 187 के वीजा-मुक्त नंबर के साथ 5वें स्थान पर है।

