Shocking Incident: नेशनल हाइवे के किनारे दंपति को बंधक बना कर से गैंग रेप

न्यूज़Shocking Incident: नेशनल हाइवे के किनारे दंपति को बंधक बना कर से...

Date:


Shocking Incident: नेशनल हाइवे के किनारे दंपति को बंधक बना कर से गैंग रेप

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें 10 बहशी दरिंदों ने हाईवे से जा रहे पति पत्नी को दबोच लिया और पति को रस्सी से बांधकर आम के बाग में डाल दिया और चार युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद एक युवक फिर भी पीड़ित महिला और उसके पति के पीछे पड़ा रहा पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस को फोन किया गया तो सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य 9 आरोपियों को भी उसी की निशानदेही पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी
दरअसल उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव 2022 (assembly election 2022) कानून व्यवस्था और नारी सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है जिसमें इस बार फिर उत्तर प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ के हाथ में ही आने जा रही है कल शुक्रवार को योगी आदिनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।


Read also: झारखंड के सिमडेगा में महिला को डायन करार देकर आग में झोंक दिया, जिंदगी और मौत से जूझ रही है पीड़ित



लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से ठीक 1 दिन पहले उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में 10 बहसी दरिंदों ने यूपी की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए ना सिर्फ पति व पत्नी को नेशनल हाईवे से अगवा कर लिया बल्कि थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे के बराबर एक आम के बाग में पति पत्नी को बंधक बनाकर दरिंदों ने पति के सामने पत्नी के साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए 4 युवको ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए मगर एक आरोपी फिर भी महिला के पीछे ही पड़ा रहा इस दौरान पीड़ित पति ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर गुरुवार को पुलिस ने महिला की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वंही इस पुरे मामले में एस पी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने जानकारी देते हुए बताया है की कल मुजफ्फरनगर की नई मंडी थाना क्षेत्र में कल रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी रात को ही लगभग 4 बजे पीड़ित महिला ने पुलिस में तहरीर दी थी जिस पर मैं मंडी पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था महिला का आरोप था कि 3 से 4 युवको ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। टोटल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related