मैसेज भेजने की पाँच बेहतरीन सुविधायें जो आपके मैसेज भेजने और प्राप्त करने के तरीके को बदल देंगी
भारत, 24 मार्च 2022: चाहे कॉल करना हो, मैसेजिंग हो या अनचाहे संचार को रोकना हो, ट्रूकॉलर अपने उपयोगकर्ताओं के अनुभव को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करता है। हमारे मैसेजिंग/ चैट की सुविधा को उपयोग करने के तरीके में बदलाव लाने के लिए, ट्रूकॉलर ने मैसेजिंग के अनुभव बनाने के लिए अपने ऐप पर बिल्कुल नए अपडेट पेश किए हैं। नई सुविधाओं में अत्यंत ज़रूरी मैसेज, स्मार्ट कार्ड्स की शेयरिंग, बेहतर स्मार्ट एस.एम.एस., भेजे गए चैट मैसेजेज़ को बदल पाना और डिफ़ॉल्ट व्यू सेट करना शामिल हैं।
ट्रूकॉलर का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अपनी बात-चीत को नियंत्रित करने में सक्षम बनाना, अपने साथियों के साथ आराम से संपर्क करना और आभासी दुनिया यानि कि इंटरनेट का ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठाना है। इस ऐप में नई सुविधायें आज की पीढ़ी के लिए रोमांचक अतिरिक्त सुविधायें हैं क्योंकि वे न केवल कार्यात्मक उपकरण हैं बल्कि इस भाग-दौड़ वाली दुनिया में समय को बचाने वाली भी हैं।
ट्रूकॉलर भारत के चीफ़ प्रोडक्ट ऑफिसर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रिषित झुनझुनवाला, ने नए सुविधाओं के बारे में बोलते हुए कहा, “हम अपने उपयोगकर्ताओं की बदल रही ज़रूरतों पर ध्यान देना जारी रखे हुए हैं और अगले ज़माने के समाधानों के साथ उन ज़रूरतों को पूरा करते हैं। ये सुविधायें हमें अपने मिशन के और भी नज़दीक ले जाती हैं: ताकि संचार को सभी के लिए सुरक्षित और अधिक कुशल बनाया जा सके। ट्रूकॉलर संचार के एक शक्तिशाली केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है और जो लोग इस ऐप का भरपूर उपयोग करना चाहते हैं, उनके लिए ये सुविधायें उनके लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होंगी। ये सुविधायें मज़ेदार और उपयोग में आसान हैं और हमारी रोज़मर्रा की मैसेजिंग में आने वाली बहुत सारी समस्याओं को हल कर सकती हैं।”
नई सुविधाओं की एक संपूर्ण गाइड:
अत्यंत ज़रूरी संदेश – कभी-कभी, आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि मैसेज प्राप्त करने वाला व्यक्ति कॉल किए बिना आपका मैसेज देख ले। यह नई सुविधा आपको अनुकूलित सूचना के साथ ज़रूरी या समय के अनुसार संवेदनशील मैसेजेज़ के लिए प्राप्त करने वाले व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करना संभव बनाती है। अत्यंत ज़रूरी मैसेज प्राप्त करने वाले व्यक्ति की स्क्रीन पर साफ़-साफ़ नज़र आने के साथ पॉप अप होगा, चाहे कोई दूसरा ऐप खुला हो, और जब तक प्राप्त करने वाला व्यक्ति उसे पढ़ नहीं लेता तब तक वह स्क्रीन पर से गायब नहीं होगा।
डिफ़ॉल्ट लॉन्च स्क्रीन को सेट करना – ट्रूकॉलर को इस्तेमाल करने वाले लोग अब ऐप के पहली बार खुलने पर उसके डिफ़ॉल्ट रूप को चुन सकेंगे। कॉल या मैसेजेज़ टैब को बस देर तक दबाए रखने के साथ, उसे डिफ़ॉल्ट व्यू के तौर पर सेट किया जा सकता है। अगली बार जब ऐप खोला जाएगा, तो वह डिफ़ॉल्ट रूप से खुल जायेगा।
भेजे गए चैट मैसेजेज़ को बदलें – जल्दबाज़ी में टाइप करते समय हम सभी गलतियाँ कर बैठते हैं। यदि आप से गलतियाँ हो गई हैं या कुछ ऐसा कह दिया है जो आप कहना नहीं चाहते थे, तो एडिट करने की सुविधा एक वरदान साबित होगी। इस नए अपडेट के साथ, आप प्राप्त करने वाले व्यक्ति के द्वारा देखे जाने के बाद भी चैट के मैसेज को एडिट/उसमें बदलाव कर सकते हैं। यदि आप किसी मैसेज को बदलना चाहते हैं, तो ‘चैट (संपादित)’ शब्द दिखाई देंगे। आप चैट मैसेजेज़ को भेजने के बाद किसी भी समय बदल सकते हैं और यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि मैसेज को बदलना केवल ट्रूकॉलर चैट के लिए उपलब्ध है, एस.एम.एस. के लिए नहीं।
एक बेहतरीन नया स्मार्ट एस.एम.एस. अनुभव – स्मार्ट एस.एम.एस. हज़ारों लिखित मैसेजेज़ को सही तरीके से रखने का एक शानदार तरीका है। ट्रूकॉलर स्मार्ट एस.एम.एस. अनुभव को नया रूप दिया गया है और अधिक सहज बनाया गया है जिसका श्रेय दुनिया भर के उपयोगकर्ता की प्रतिक्रिया को जाता है। चूँकि अधिकाँश एस.एम.एस. आने वाले एकतरफा मैसेज होते हैं, इसलिए हम सभी ज़रूरी मैसेजेज़ को उनके आने के समय के अनुसार प्रस्तुत कर रहे हैं और उसे ‘हाइलाइट्स’ कहते हैं ताकि उपयोगकर्ताओं को हर नए एस.एम.एस. को पढ़ने के लिए अलग-अलग एस.एम.एस. थ्रेड को खोलना और बंद करना न पड़े। इसके अलावा, लेन-देन, डिलीवरी, यात्रा, बिल आदि जैसे स्मार्ट फिल्टर के कारण किसी भी ज़रूरी मैसेज को ढूँढना बहुत आसान हो जायेगा। आप भेजने वाले प्रमुख व्यक्तियों के द्वारा फ़िल्टर भी कर सकते हैं।
स्मार्ट कार्ड शेयर करें – स्मार्ट कार्ड आसानी से पढ़े जाने वाले कार्ड में बहुत सारी जटिल जानकारी प्रदान करते हैं। अब, आप स्मार्ट कार्ड को एक आकृति के रूप में शेयर कर सकते हैं ताकि जानकारी आसानी से कोई भी पढ़ सके, चाहे वे ट्रूकॉलर का उपयोग करते हैं या नहीं। जब आपको लेन-देन, टिकट, ओ.टी.पी. या बिल जैसा कोई ज़रूरी एस.एम.एस. मिलता है जिसे आप किसी को भेजना चाहते हैं, तो अब आप मात्र लिखित मैसेज भेजने के बजाय स्मार्ट कार्ड को किसी भी प्लैटफॉर्म पर एक आकृति के तौर पर भेज सकते हैं। यह प्राप्त करने वाले व्यक्ति को एक नज़र में सबसे ज़रूरी जानकारी पर ध्यान देने में मदद करेगा – वैसे ही जैसा आप करते हैं!
महत्वपूर्ण जानकारी: सभी मेसेजेज़ की प्रोसेसिंग को उपयोगकर्ता के डिवाइस पर स्थानीय रूप से किए जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, उन्नत मशीन लर्निंग मॉडल को इसका श्रेय है। ट्रूकॉलर किसी भी एस.एम.एस. को नहीं पढ़ता है। इसके अतिरिक्त, इस प्रोसेसिंग के तहत उपयोगकर्ता के उपकरण से कोई संदेश नहीं हटाया जाता है।

