लखनऊ: Uttar Pradesh Assembly Election| नेताओं की सक्रियता के बाद भी वोटिंग प्रतिशत नहीं बढ़ रहा है। छठे चरण (Six phase of election) में भी कम वोटिंग देखने को मिली। 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान हुआ लेकिन मतदान प्रतिशत (Voting percentage) साल 2017 से 0.75 प्रतिशत कम रहा। यहां तक की 2022 में हुए अब तक के सभी चरणों में सबसे कम वोटिंग हुई। कम वोटिंग इस बार चौकाने वाले नतीजे दे सकते है। आयोग कर रिपोर्ट के अनुसार 55.79 प्रतिशत वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक अंतिम आंकड़ा बढ़ सकता है।
Read also- उत्तर प्रदेश चुनाव : छठे चरण की वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 21.79 प्रतिशत मतदान
गुरुवार को जिन 10 जिलों में वोटिंग हुई उसमें अंबेडकरनगर, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर शामिल हैं। सबसे अधिक अंबेडकरनगर में वोटिंग हुई।
अंबेडकरनगर में 62.22 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं महराजगंज में 59.28प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग बलरामपुर में हुई। यहां 48.64 प्रतिशत वोट पड़े।
गोरखपुर, कुशीनगर में ठीक रही वोटिंग
गोरखपुर और कुशीनगर में ज्यादा वोटिंग हुई लेकिन बाकी 8 जिलों में वोटिंग प्रतिशत कम रहा। गोरखपुर में वोटिंग तीन प्रतिशत बढ़ी। 2017 में 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं इस बार 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 55.12 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा गोरखपुर में सबसे अधिक पिपराइच विधानसभा सीट पर चुनाव हुआ। यहां 63.26 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। बीजेपी से कुशीनगर में 59.00 प्रतिशत वोटिंग हुई। 2017 में 58.16
प्रतिशत वोट पड़ा था। फाजिलनगर विधानसभा सीट पर 55.17 प्रतिशत मतदान हुआ।
46 सीट बीजेपी के पास पहले से है
57 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने पहले से 46 सीट है। इसके अलावा बसपा (BSP) के पास 5 और सपा के पास और कांग्रेस के पास एक सीट थी। अब तक 403 सीटों में से 349 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। अब आखिर चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण में योगी आदित्यनाथ, स्वामी प्रसाद मौर्य, माता प्रसाद पांडे, सतीश चन्द्र
द्विवेदी, आनंद स्वरूप शुक्ला, नारद राय, दयाशंकर सिंह, शलभमणि त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, अजय कुमार लल्लू समेत कई लोगों की किस्मत दाव पर है।
Read also- पांचवें चरण की वोटिंग जारी, दोपहर एक बजे तक 34.83 प्रतिशत मतदान
जिला 2017 2022
अंबेडकरनगर 64.05% 62.66%
बलिया 54.39% 52.01%
बलरामपुर 50.91% 48.90%
बस्ती 57.46% 57.20%
देवरिया 56.82% 56.00%
गोरखपुर 55.44% 58.89%
कुशीनगर 58.16% 59.00%
महराजगंज 62.21% 59.5%
संतकबीर नगर 53.01% 52.20%
सिद्धार्थनगर 52.26% 51.60%
कुल 56.47% 55.79%
ऐसे कम होती गई वोटिंग
पहला चरण 62.43%
दूसरा चरण 64.66%
तीसरा चरण 62.28%
चौथा चरण 62.76%
पांचवां चरण 58.33%
छठा चरण 55.79%

