Uttarakhand New CM: नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जुटे विभाग के आलाधिकारी,तैयार की जा रही प्रगति रिपोर्ट

विधानसभा चुनावUttarakhand New CM: नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जुटे विभाग के...

Date:


Uttarakhand New CM: नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जुटे विभाग के आलाधिकारी,तैयार की जा रही प्रगति रिपोर्ट

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव(Uttarakhand assembly elections) के मतगणना की काउंट डाउन अब शुरू हो चुका है। साथ ही शासन के अधिकारी भी अपने स्तर से होमवर्क की तैयारी में जुट गए है। शासन स्तर से सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि नए मुख्यमंत्री के सामने राज्य की तस्वीर प्रस्तुत करने के लिए सभी अभी से अपनी तैयारी पूरी कर लें। विभागों के विकास कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पूरी तरह से दुरूस्त होनी चाहिए। उस दिन साफ हो जाएगा कि सत्ता की कमान प्रदेश के मतदाताओं ने किस दल के हाथों में सौंपी है। इस रहस्य से पर्दा 10 मार्च को ही उठेगा। लेकिन प्रदेश में सरकार चाहे जिस दल के बने, शासन स्तर पर नई सरकार के सामने प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय को पूरी तरह से नया लुक दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय का पूरा फर्नीचर के अलावा कालीन और पर्दे तक बदले जा रहे हैं।

Read also: Kedarnath Dham: 6 मई से खुलेगे केदारनाथ के कपाट,उत्तराखंड में स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क खोलने की अनुमति

वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister’s Office) की ओर से सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और प्रभारी सचिवों को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। आगामी 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिए प्रशासकीय विभागों के कामकाज से संबंधित जानकारी की जरूरत होगी। जो कि किसी भी समय भावी मुख्यमंत्री के सामने उपलब्ध करानी होगी। इस लिहाज से सभी विभाग अभी से इस तैयारी में जुट जाए और अपने विभाग की सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं संकलित करें। इसके बार शासन और सभी विभागीय आलाधिकारी नए मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में लगे हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...