लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में आखिरी चरण (UP Chunav 2022 Phase 7) की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है और सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 21.55 रहा। सबसे ज्यादा वोटिंग मऊ विधानसभा की 4 सीटों पर चल रही है। यहां सुबह 11 बजे तक 24.47 % वोटिंग हो चुकी है। वही सबसे कम वोटिंग गाजीपुर में रही है यहां मात्र 19.35% ही वोटिंग हो पाई है।
Read also: UP Chunav 2022: अंतिम चरण में नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान
सातवें और अंतिम चरण के लिए सुबह 7 से वोटिंग शुरू है। इस चरण में बनारस और आजमगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में चुनाव हो रहे हैं। बनारस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का संसदीय क्षेत्र है वही आजमगढ़ सपा मुखिया अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। सातवें और आखिरी चरण में ओमप्रकाश राजभर, मुख्तार अंसारी बेटे अब्बास अंसारी, सपा के वरिष्ठ नेता रामाकांत यादव, बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान समेत कई महत्वपूर्ण नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

Read also: यूक्रेन संकट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की भारत को और ज्यादा ताकतवर बनाने की वकालत
आखिर चरण के चुनाव में 54 विधान सभा सीटों पर होगा मतदान, 2017 में 36 सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी , मोदी और अखिलेश के संसदीय क्षेत्र भी शामिल इसमें 613 उम्मीदवारों की किस्मत दाव पर है। इस बार आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में चुनाव है।
इन विधान सभा सीट पर हो रहा चुनाव
शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी,बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, मुगलसराय, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, दीदारगंज, अतरौला, गोपालपुर, सकलडीहा, सगड़ी, शिवपुर, मुबारकपुर, सेवापुरी, भदोही, सैयदपुर, चकिया,ज्ञानपुर, औराई, मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मोहम्मदाबाद,मरियाहू, छांबी, मिर्जापुर, मझवां, चुनार,अजगर,रोहनियां, मछली शहर, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुंगरा बादशाहपुर शामिल है।

