नोएडा। विधानसभा की 3 सीटों के लिए 10 मार्च को होने वाली मतगणना को स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने नोएडा के फेस 2 फूल मंडी में होने वाले मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मतगणना स्थल पर ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है जिसके अनुसार फूल मंडी परिसर की बाउंड्री के चारों ओर वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है और कई मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है।
Read also: Assembly Election 2022: मतगणना अभिकर्ताओं को भाजपा ने दी स्पेशल ट्रेनिंग,शुरू हुआ काउंटडाउन
जिला निर्वाचन अधिकारी (Election officer) सुहास एलवाई ने 10 मार्च को होने वाली मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने के लिए फेस टू फूल मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम क्षेत्र का भी गहन निरीक्षण किया। जहां पर मतगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। उन स्थानों का भी जायजा लिया। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मतगणना कार्य में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का प्रत्येक स्तर पर पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। मतगणना कार्य को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

