Meerut Election Result Live 2022: पहले रूझान में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा,मेरठ शहर सीट पर गठबंधन आगे

विधानसभा चुनावMeerut Election Result Live 2022: पहले रूझान में भाजपा ने छुआ बहुमत...

Date:


Meerut Election Result Live 2022: पहले रूझान में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा,मेरठ शहर सीट पर गठबंधन आगे

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के शुरूआती रूझान में बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है। भाजपा प्रदेश में 224 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं मेरठ की प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा के प्रत्याशी पिछड़ रहे हैं। यहां से गठबंधन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

मेरठ। प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना का काम जारी है। उप्र में आए शुरूआती रूझान में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी भाजपा 224 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा और उसकी गठबंधन पार्टी 110 सीटों पर आगे हैं। रामपुर में सपा के आजम खान आगे चल रहे हैं। वहीं सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) भी आगे हैं। जबकि मेरठ की कई सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है। मेरठ में शहर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा गठबंधन प्रत्याशी रफीक अंसारी से काफी पीछे चल रहे हैं।

Read also: यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के मीउिया प्रभारी शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया सदर सीट पर 3670 वोटों से आगे चल रहे हैं। मथुरा में मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं। बिजनौर में आए पहले रूझान में बढ़ापुर से भाजपा प्रत्याशी 3654 वोटों से आगे चल रहे हैं।सपा प्रत्याशी को 1701 वोट मिले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...