UP News : अखिलेश यादव ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर योगी सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेशUP News : अखिलेश यादव ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर...

Date:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। भाजपा सरकार के समय कोरोना संकटकाल में जनता को अनाथ छोड़ दिया गया था। उस समय की अव्यवस्था में आज भी सुधार के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। गरीब इलाज के अभाव में मर रहा है। भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद-से बदतर होते जा रहे हैं। सपा मुखिया ने कहा कि देवरिया के सरकारी अस्पताल में दवाओं केे अभाव से मरीज बेहाल है।

Also Read : जहांगीरपुरी हिंसा पूर्वनियोजित, खुफिया विभाग की रपट,दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्य सतर्क

 कन्नौज मेडिकल कॉलेज में वाटर कूलर, आरओ खराब, पानी को तरस रहे मरीज। कन्नौज के जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक भी यूनिट निगेटिव ग्रुप का ब्लड नहीं बचा है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को खून के लिए कानपुर और लखनऊ की लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है। सिद्धार्थ नगर में एनेस्थीसिया के डाक्टरों की कमी से उपचार बाधित हो रहा है।

अखिलेश ने कहा कि आगरा मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों की कई जांचें ठप्प है। राजधानी लखनऊ में तमाम निर्देशों के बावजूद अस्पतालों की व्यवस्था में खास सुधार नहीं दिखाई पड़ रहा है। कहीं मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिल रही है तो कहीं डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। कई मरीजों ने तो बाहर स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया। तीमारदारों के गिड़गिड़ाने के बावजूद किसी डॉक्टर ने मरीज को न देखा और नहीं इलाज किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी सरकार थी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का विशेष अभियान चलाया गया था। मरीजों को अस्पताल तक लाने ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी। प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को घर से अस्पताल आने जाने के लिए 102 नम्बर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा राज में ये सेवाएं बदहाल हो गई।

Also Read :  UP Politics News : सपा से किनारा कर ओवैसी के साथ जाएंगे आजम खां,एआईएमआईएम ने भेजा न्योता

भाजपा सरकार में न तो इन गाड़ियों के टायर बदले गए और नहीं एम्बूलेंस सेवा का संख्या विस्तार हुआ है। पूर्व सीएम ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों की हितैषी है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है।  प्राईवेट महंगे नर्सिंग होम और अस्पतालों की तादाद बढ़ती जा रही है जबकि गरीब सरकारी इलाज में दुर्व्यवस्था के शिकार हो रहे हैं। गरीब जनता परेशानी में किसी तरह जीने को मजबूर है। कोई उसको पूछने वाला नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...