Uk Utet Result 2021 Out: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना यूटेट 2021 का स्कोर

न्यूज़Uk Utet Result 2021 Out: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी,...

Date:


Uk Utet Result 2021 Out: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना यूटेट 2021 का स्कोर

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूटेट रिजल्ट (Uk Utet Result 2021) आज शुक्रवार को जारी कर दिया गया। उत्तराखंड टीईटी का रिजल्ट वेबसाइट ukutet.com पर अपलोड कर दिया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया। यूके यूटेट रिजल्ट यानी उत्तराखंड टीईटी का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर देखा जा सकता है। जिन अभ्यार्थियों ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में भाग लिया वे उपरोक्त वेबसाइट पर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस अधिकृत वेबसाइट से अभ्यर्थी उत्तराखंड टीईटी के पेपर-1 के अलावा पेपर-2 का भी स्कोर कार्ड डाउनलोड कर देख सकते हैं। बता दें कि उत्तराखंड राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा गत वर्ष 2021 में 26 नवंबर को आयोजित की गई थी। जिसमें यूटीईटी पेपर-1 और यूटेट पेपर-2 के लिए सम्मलित हुए थे। हैं। ये परीक्षा आफलाइन मोड पर हुई थी। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में भाषा में हुई थी।

Read also: Shailesh Matiyani Award: प्रदेश के 18 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार,देखे सूची

यूटीईटी परिणाम 2021 (Uk Utet Result 2021) को देखने के लिए ये स्टेप्स अपनाए। सबसे पहले इंटरनेट पर यूटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com खोले। इसके बाद पोर्टल के होम पेज पर जाएं। जहां पर एक नए लॉगिन पेज खुलेगा। यहां पर अभ्यार्थी अपना पंजीकरण संख्या,पासवर्ड और कैप्चा डाले। इसके बाद UTET परिणाम 2021 स्क्रीन पर आएगा और फिर अभ्यार्थी अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...