UP News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिलों में बनेंगे 75 अमृत तालाब – जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेशUP News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के प्रत्येक...

Date:

मेरठ। केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्राम्य विकास साध्वी निरंजन ज्योति और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में अमृत सरोवर बनाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमृत सरोवर के नजदीक सामुदायिक शौचालय भी बनाये जायेंगे।  

Also Read : बलिया में UP Board Paper लीक मामले में तीनों पत्रकारों की हुई जमानत

उपमुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सरोवर का कार्य पूर्ण होने पर प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को वहां शहीदो के परिवारजनो आदि से ध्वजारोहण कराया जाये। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सरोवर के नजदीक चबूतरे भी बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरोवर ग्राम सभा की भूमि पर बनेगा। सरोवर के नजदीक आजादी के शहीदो के नाम के पत्थर भी लगेंगे।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवर बनाये जाएंगे। इस प्रकार भारत में 50 हजार सरोवर बन जाएंगे। एक सरोवर का क्षेत्रफल एक एकड (0.4 है0) होगा। जिसमें करीब 10 हजार क्यूबिक मीटर पानी आएगा।

Also Read :  Maharashtra News : हनुमान चालीसा विवाद में जेल गईं सांसद को रात में नहीं जाने दिया बाथरूम, लिखा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र

जिलाधिकारी ने बताया कि सरोवर का कार्य मनरेगा, 15 वित्त आयोग व हर खेत को पानी योजना से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर के कार्यों की द्विस्तरीय माॅनीटरिंग की जायेगी। जिसमें पंचायत प्रतिनिधि व पंचायत स्तर के अधिकारी होंगे। उन्होने बताया कि सरोवर के नजदीक नीम, बरगद आदि के पेड भी लगाये जायेंगे, सरोवर की जियो टैगिंग की जायेगी तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव, भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई नवीन कुमार, सहायक अभियंता जल निगम अमित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related