UP News : बसपा अध्यक्ष मायावती को आई दलित प्रेरणा स्थल की बदहाली की सुध, मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेशUP News : बसपा अध्यक्ष मायावती को आई दलित प्रेरणा स्थल की...

Date:

लखनऊ। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने राजधानी लखनऊ में डा0 भीमराव अंबेडकर और बसपा संस्थापक कांशीराम की स्मृति में बनाए गए पार्कों का रखरखाव नहीं होने से काफी व्यथित हैं। उन्होंने दलित प्रेरणा स्थल के बदहाली का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा है। इसके लिए मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। 

Also Read : UP News : शादी में बाधा बनी जात तो प्रेमी युगल गोली मार मोहब्बत पर हो गए फना

मायावती ने मुख्यमंत्री योगी काे लिखे पत्र में कहा है कि डा0 अंबेडकर और कांशीराम की स्मृतियों को संजोने के लिए डा0 भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन प्रेरणा स्थल, बौद्ध विहार, कांशीराम ग्रीन इको गार्डन, शांति उपवन, कांशीराम स्मारक स्थल आदि को दलित प्रेरणा केन्द्र के रूप में बनाया था। उन्होंने अपने पत्र में कहा गया है कि इन स्थलों पर हर साल सैलानी आते हैं। लेकिन बीते कुछ वर्षों से इन स्थलों का रखरखाव नहीं हो रहा है। जिससे ये बदहाली का शिकार हैं। 

Also Read : मुझे राष्ट्रपति नहीं बनना, PM – CM का सपना देख सकती हूं, अखिलेश विदेश भागने की फिराक में: मायावती

मायावती ने लिखा है कि दलित चेतना के प्रेरणा स्थलों की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। इसके लिए लापरवाह और गैरजिम्मेदार अधिकारियों में दलित विरोधी मानसिकता की सोच जिम्मेदार है। मायावती ने लिखा है कि गत 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर लोग इन स्थलों पर गये तो दुर्दशा देख उन लोगाें ने बसपा सुप्रीमाे को बदहाली से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इन स्थानों को देख चुकी है। हालात दुरुस्त करने के लिये सरकार को पत्र भी लिखा था। लेकिन कुछ नहीं हुआ।  मायावती ने सीएम योगी को लिखे पिछले पत्र का जिक्र किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को सुझाव दिया इन स्मारक स्थलों के रखरखाव के लिये कर्मचारियों की भर्ती के लिए लिखा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...