UP News : रामपुर में तड़के पुलिस मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश को लगी गोली

उत्तर प्रदेशUP News : रामपुर में तड़के पुलिस मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश...

Date:

रामपुर। जिले में थाना सिविल लाइंस और थाना टांडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग घटनास्थल पर तीन इनामी बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद दोनों ओर से चली गोलियों में बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। वहीं गिरफ्तार बदमाशों का अपराधिक इतिहास लंबा है। फिलहाल मुठभेड़ में दोनों थानों की पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Also Read : Petrol Diesel Price : सुबह 6 बजे जारी हुई पेट्रोल डीजल की नई कीमत,आज ये है प्रदेश के महानगरों में भाव

गौरतलब हो कि आज तड़के थाना टांडा पुलिस द्वारा शेक हैंड स्कूल के पहले रामपुर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार नंबर यूपी 16 जे 6963 में सवार तीन व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर कार को पीछे मोड़ कर भागने लगे। पुलिस टीम को शक होने पर पीछा किया पुलिस को पीछे आता देख कार को कच्चे रास्ते पर छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे पुलिस द्वारा जवाबी फायर किया जिसमें एक बदमाश सावेज पुत्र लतीफ निवासी बजरिया खानसामा थाना गंज रामपुर के बाएं पैर में गोली लग जाने से घायल हो गया।

Also Read : UP के Smart गांवों को मिलेगा Wi-Fi connection, जानिए क्या है सरकार की Planning

घायल बदमाश के दो साथी मोहसिन पुत्र नन्हे दादा निवासी मोहल्ला बजरिया खानसामा थाना गंज रामपुर,मुन्ना उर्फ निसार पुत्र नबी हसन निवासी मोहल्ला बजरिया खानसामा थाना गंज रामपुर मौके से फरार हो गए थे । जिन्हें थाना सिविल लाइन पुलिस ने कांबिंग के दौरान आश्रम पद्धति तिराहा से पुलिस मुठभेड़ में घायल हो जाने के दौरान दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related