Azam Khan पर अब ED का शिकंजा, पत्नी और बेटे के खिलाफ गैरज़मानती वारंट

उत्तर प्रदेशAzam Khan पर अब ED का शिकंजा, पत्नी और बेटे के खिलाफ गैरज़मानती...

Date:

कल बिजनेसबाइट्स ने आज़म खान के हलकान होने पर एक स्पेशल स्टोरी की थी और कहा था कि आज़म खान की मुसीबतें अभी कम नहीं होने वाली, उनके हलकान होने का सिलसिला जारी रहेगा। 87 केसों में ज़मानत मिलने के बाद अभी वह जेल में हैं, 88 वां जो अभी हाल ही में दर्ज हुआ उसकी सुनवाई भी अभी शुरू नहीं हुई है कि सपा के धुरंधर नेता रहे जलवेदार आज़म पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट का शिकंजा कसने की बात हो रही है. 

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम आज जौहर यूनिवर्सिटी पहुँच चुकी है और यहाँ वह आज़म के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच करेगी। आप जानते ही हैं कि आज़म खान के लिए जौहर यूनिवर्सिटी के क्या मायने हैं, वह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसी ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए वह आज जेल की सलाखों के पीछे हैं क्योंकि ज़्यादातर मामले जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ही हैं. 

Read also: Noida News Latest: मुठभेड़ में दो घायल बदमाशों समेत तीन गिरफ्तार, स्टोर मैनजर से हुई लूट में पुलिस को थी तलाश

वहीँ जेल में बंद आज़म खान को आज एक झटका और लगा है. एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला आज़म के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी कर दिया है क्योंकि वह दोनों सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. दोनों के खिलाफ दो बर्थ सर्टिफिकेट के इस्तेमाल का मामला चल रहा. अदालत ने अब उन्हें 16 मई तक का वक्त दिया है, इससे पहले अगर माँ बेटे अदालत में पेश नहीं हुए तो गिरफ्तारी की जा सकती है. हालाँकि कि गैरहाज़री के लिए तज़ईन फातिमा और अब्दुल्ला आज़म ने माफीनामा भी पेश किया था मगर अदालत ने उसे एक्सेप्ट नहीं किया।

अब ED ने जौहर यूनिवर्सिटी में इंट्री ली है तो कुछ न कुछ ज़रूर निकालेगी वरना अभी तक ED आज़म को लेकर खामोश क्यों बैठी थी. ED ने जौहर यूनिवर्सिटी में कुछ भी अनियमितता पायी तो आज़म के लिए जेल के दिन और लम्बे हो सकते हैं. ED की टीम ने परिसर की पैमाइश शुरू कर दी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...