लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर पर हमला (Gorakhnath Temple Attack) के आरोपी आईएस सदस्य अहमद मुर्तजा अब्बासी की अब परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। मुंबई आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग डिग्री पास मुर्तजा पढ़े-लिखे समृद्ध परिवार से संबंध रखता है। वह एक बड़ी कंपनी में काम कर चुका है। उससे पूछताछ में पता चला है कि निकाह के तीन महीने बाद ही उसका तलाक हो चुका था। अब उसके दूसरे निकाह की बात चल रही थी। लेकिन इसी बीच उसने गोरखनाथ मंदिर में हमले की घटना को अंजाम दिया और एटीएस की गिरफ्त में है।
Read also: गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना की जांच करेगी एटीएस
मुर्तजा की पूर्व पत्नी के पिता मुजप्फरुल हक ने मीडिया से बात कर कहा कि उनकी बेटी तीन महीने तक ही मुर्तजा के साथ रही। 2019 में मुर्तजा से उनकी बेटी का निकाह हुआ था। आरोपी मुर्तजा के ससुर जौनपुर में दुकान खोले हुए हैं। हक का कहना है कि मुर्तजा से तलाक का कारण उसकी मां थी। मुर्तजा की मां बेटी को परेशान करती थी। इसी कारण से तीन महीने बाद उनकी बेटी अपने घर आ गई और उन लोगों ने मोबाइल से तलाक दे दिया।
Read also: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गोरखनाथ मंदिर में किया दर्शन
हक ने बताया कि एटीएस ने उनसे भी पूछताछ की है। वे जो भी मुर्तजा के बारे में जानते थे वह सब बता चुके हैं। हक ने बताया कि मुर्तजा उनका रिश्तेदार था। उन्होंने कहा कि मुर्तजा आमतौर पर सामान्य व्यवहार का था। यह भी बताया कि मुर्तजा अपना अधिकतर समय लैपटॉप पर बिताता था।

