गाजियाबाद में CA के फ्लैट पर ED का छापा: Black Money को व्हाइट करने का मामला

न्यूज़गाजियाबाद में CA के फ्लैट पर ED का छापा: Black Money को...

Date:

गाजियाबाद। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने आज सुबह गाजियाबाद में एक चार्टेड अकाउंटेंट के फ्लैट पर छापेमारी की है। यह फ्लैट इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की शिप्रा रिगलिया हाइट्स में आठवें फ्लोर पर है। ईडी के पहुंचने से पहले ही इस फ्लैट पर ताला लगा हुआ था।

फ्लैट मालिक संजय त्रेहान हैं, जिनका एक बेटा कनाडा में है और दूसरा बेटा समर त्रेहान सीए है। जानकारी के अनुसार, समर त्रेहान इसी फ्लैट से अपना सारा काम संभालते हैं। उनके पास कई धनाढय लोगों और बड़ी फर्मों के खाते हैं।

Read also: दिल्ली जल बोर्ड ने रमजान में मुस्लिम कर्मियों के लिए छुट्टी पर सर्कुलर वापस लिया
 
सूत्रों के अनुसार, ईडी को जांच में एक ऐसी फर्म मिली, जिसने अपना करोड़ों रुपया ब्लैक से व्हाइट किया था। और जांच पड़ताल करने पर सीए समर त्रेहान का नाम सामने आया। जिसके बाद ईडी की एक टीम सवेरे गाजियाबाद में समर त्रेहान के फ्लैट पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ईडी को फ्लैट पर ताला लगा हुआ मिला है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सीए और उसके परिवार को ईडी टीम के आने की भनक पहले ही लग गई थी।

फिलहाल ईडी टीम मौके पर है। ऐसा भी हो सकता है कि फ्लैट का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले तक समर त्रेहान को इसी फ्लैट पर देखा गया था। फिलहाल इस पूरे मामले में ईडी ने कोई अधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related