गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी जिसे धर दबोचा गया।जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार किए गए बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए बदमाश पर दिल्ली एनसीआर में करीब 2 दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं और कई मामलों में इसकी तलाश भी की जा रही थ। लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देने में यह कामयाब हो जाता था। लेकिन इस बार साहिबाबाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार बदमाशों की धरपकड़ के लिए सभी क्षेत्र के थाने में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके तहत थाना साहिबाबाद इलाके में भी पुलिस की तरफ से चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने बाइक रोकने की जगह बाइक को भगाना शरू कर दिया।
Read also: Asharam Bapu आश्रम में मिला नबालिग बालिका का शव
लेकिन पुलिस ने उनकी चारों तरफ से घेराबंदी की तो बाइक पर सवार एक युवक ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू की जिसके जवाबी कार्रवाई में भी पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई इस दौरान एक शख्स के पैर में गोली लगी जिसे दबोच लिया गया जबकि दूसरा शख्स भागने में कामयाब हो गया गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान शातिर बदमाश आफताब के रूप में हुई।

