नई दिल्ली। आज शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी दिखी। आज सुबह निफ्टी और बीएसई दोनों ही तेजी के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों ही बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर पहुंच गए। जहाँ 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 220 अंक की बढ़त लेते हुए 59255 पर खुला। वहीं निफ्टी यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी 77 अंकों की तेजी दिखाई और 0.43 प्रतिशत की उछाल लेकर 17716 स्तर पर कारोबार शुरू कर दिया।
Read also: तेजी से गिर रहा इस बैंक का शेयर बाजार,रखते हैं हौसला तो आगे दिला सकता है अच्छा भाव
बाजार खुलने के बाद 1677 शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। वहीं 297 शेयरों में हल्की गिरावट दिखी। जबकि 53 शेयरों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं आया। बीते कारोबारी दिन गुरुवार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था और दिन भर इसमें गिरावट बनी रही। पिछले तीन दिन से शेयर बाजार लगातार लाल निशान पर खुल रहा था।

