जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में दूसरा आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

फीचर्डजम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में दूसरा आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

Date:


जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में दूसरा आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के काजियाबाद इलाके में सीआरपीएफ के एक वाहन को नुकसान पहुंचाया। हमले में 7 जवान घायल भी हुए हैं, जबकि सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में क्रालगुंद क्षेत्र के वंगाम-कजियाबाद में हमलावरों ने सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी पर गोलियां चलाईं। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है तथा हमलावरों को ढूढ़ने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी वहां भेजे गए हैं।

बता दें कि कश्मीर के हंदवाड़ा में ही शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। शहीद होने वालों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हैदर को मार गिराया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...