UP News: 40 साल से कानूनी फंदे से बचता रहा मीट माफिया पूर्व राज्यमंत्री

न्यूज़UP News: 40 साल से कानूनी फंदे से बचता रहा मीट माफिया...

Date:

मेरठ। बसपा प्रमुख मायावती का करीबी और प्रदेश का सबसे बड़ा मीट माफिया पूर्व मंत्री व बसपा नेता याकूब कुरैशी पिछले 40 साल से पैसे के बल पर कानूनी शिकंजे में बचकर निकलता रहा। लेकिन इस बार याकूब ऐसा घिरा है कि कानून के शिकंजे से बचकर  निकलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है। याकूब और उनके परिवार पर पुलिस गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर चुकी है।

वहीं मीट माफिया की संपत्ति जब्तीकरण का काम भी अब शुरू करने की तैयारी पुलिस और प्रशासन ने शुरू की है। याकूब की गिरफ्तारी के लिए भी शिकंजा कसा जा रहा है। यही कारण है कि याकूब और उनके परिवार की अग्रिम जमानत का इंतजार पुलिस कर रही है। एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद याकूब और उनके परिवार ने जमानत की अर्जी नहीं लगाई।

Read also: MLC Elections से पहले अखिलेश को झटका

याकूब पर मेरठ के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ के दिल्ली गेट, कोतवाली, लिसाड़ी गेट के अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज है। एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी का इस मामले में कहना है कि याकूब कुरैशी और उनके परिवार पर दर्ज मुकदमों में पुलिस अब अपना काम कानूनी रूप से मजबूती के साथ कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...